एक्सप्लोरर

600 महिलाओं की भागीदारी से फिरोजाबाद में शुरू हुई शानदार पहल, किसानों को भी होगा लाभ

Potato Chips Factory: आलू के चिप्स (Potato Chips) बनाने की फैक्ट्री फिरोजाबाद में खुल रही है. अक्टूबर के महीने से उत्पादन शुरू हो जाएगा. इसमें महिलाएं चिप्स बनाने और बिक्री करने का कार्य करेंगी.

Firozabad Potato Chips Factory: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (firozabad) में अधिकारियों ने एक बेहतरीन शुरुआत की है. अब आलू के चिप्स (Potato Chips) बनाने की फैक्ट्री फिरोजाबाद में खुल रही है. अक्टूबर के महीने में उत्पादन भी शुरू हो जाएगा. यहां बनने वाली चिप्स का ब्रांड अब आर्च के नाम से जाना जाएगा. इसके लोगो (Logo) और डिजाइन का लोकार्पण सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन, शिकोहाबाद विधायक डॉक्टर मुकेश वर्मा, जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने किया. 
 
आलू उत्पादन का केंद्र है फिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद जिला सबसे बड़ा आलू उत्पादन का केंद्र है. यहां के आलू पूरे भारत में सप्लाई किए जाते हैं. वर्षों से किसानों की मांग रही है कि आलू से कोई ना कोई खाने का अन्य प्रोडक्ट बनाया जा सकता है. क्योंकि, कई बार स्थिति ये होती है कि आलू की बिक्री ना होने पर उसे सड़क पर फेंकना पड़ता है. अब तक आश्वासन के बावजूद आलू से कोई अन्य खाद्य पदार्थ बनाने की फैक्ट्री नहीं लगी थी. लेकिन, अब प्रदेश सरकार को अवगत कराकर जिला प्रशासन ने एक अच्छी पहल की शुरुआत कर दी है. दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सुहागनगरी महिला प्रेरणा किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड बनाई गई है. इस कंपनी में अभी 600 महिलाओं की भागीदारी है. अभी इस कंपनी में किसी भी पद पर पुरुष नहीं हैं. 

किसानों को मिलेगी उचित कीमत
मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि कंपनी की तरफ से फिलहाल आलू के चिप्स बनाने की फैक्ट्री लगाई जा रही है. इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 46 लाख रुपये होगी. इसमें भवन भी एक किसान द्वारा 5 साल के लिए मुफ्त में दिया है. इसमें महिलाएं चिप्स बनाने और बिक्री करने का कार्य करेंगी. चिप्स बनाने का कार्य अक्टूबर महीने में शुरू किया जाएगा. प्रतिदिन 50 किलो आलू के चिप्स बनाए जाएंगे. इससे जो भी मुनाफा होगा वो 600 महिलाओं को दिया जाएगा. आलू भी स्थानीय स्तर पर खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को आलू की उचित कीमत भी मिलेगी.

महिलाएं करेंगे पैकेजिंग और मार्केटिंग
जिला अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि इसकी पैकेजिंग, मार्केटिंग का कार्य भी महिलाओं की समिति की तरफ से ही किया जाएगा. ये फिरोजाबाद में महिलाओं और जिला प्रशासन दोनों की तरफ से मिलकर किया जाने वाला एक प्रयास है.

ये भी पढ़ें:

Meghna Singh: बिजनौर की मेघना ने किया जिले का नाम रौशन, महिला क्रिकेट टीम में सेलेक्शन से परिवार में खुशी का माहौल

उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने 'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन, सीएम धामी ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget