एक्सप्लोरर

UP ByPolls 2024: सीसामऊ उपचुनाव के लिए कल डाले जाएंगे वोट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sisamau By Polls के लिए कल वोट डाले जाने है, इसे लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है. आज पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा. सीसामऊ के मतदाता कल अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे.

UP ByPolls 2024: उत्तर प्रदेश  की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रचार का दौर थम चुका है. 20 नवंबर को इन सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इसके लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, कानपुर की सीसामऊ सीट पर मतदान के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली है. सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान कार्मिक पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना होंगे. सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता कल यानी 20 नवंबर को अपना फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे.

कानपुर की सीसामऊ सीट पर उपचुनाव कुशल तरीके से कराने के लिए 1200 कर्मचारियों को मरदान कार्मिक बनया गया है, जो अलग अलग पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे. इन्हें ईवीएम के साथ जरूरी व्यवस्थाएं लैस कर भेजा जाएगा. इस चुनाव के लिए 275 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं जो इस चुनाव के लिए निकलेंगी. रिजर्व पोलिंग पार्टी की बात की जाए तो 30 पोलिंग पार्टी को रिजर्व रखने की बात प्रशासन की ओर से बताई गई है. वहीं 48 मतदान केंद्र सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार है जिसमें मतदाता 20 तारीख को अपने  मत का प्रयोग करेंगे.

जिला प्रशासन ने पूरी की मतदान की तैयारी
इस चुनाव के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम भी तैयार हो चुकी है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न कराने की बात प्रशासन की तरफ से कही जा रही है. एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार ने जानकारी दी कि इस चुनाव के लिए 1200 मतदान कार्मिक तैयार हैं जो मतदान संपन्न कराएंगे. इसके साथ इस चुनाव के लिए 275 पार्टियां रवाना की जाएंगी. साथ ही 30 पार्टी की रिजर्व रखा जाएगा. ये चुनाव इस विधान सभा में बनाए गए 48 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराएंगे.

सीसामऊ सीट पर 6 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन लड़ाई इंडिया गठबंधन प्रत्याशी और बीजेपी के प्रत्याशी के बीच देखी जा रही है. आरोप-प्रत्यारोप के बीच इस सीट पर सपा ने बीजेपी पर सरकारी मशीनरी और पुलिस प्रशासन की मिली भगत का आरोप लगाया. अब देखना होगा कि चुनाव में मतदाताओं के वोट से इस विधान सभा में कितने प्रतिशत मतदान होता है और किसके भाग्य का फैसला मतदाता करते हैं, कानपुर की सीसामऊ सीट पर चुनाव रोमांचक है.

ये भी पढे़ं: सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का सूर्य प्रताप शाही ने किया समर्थन, विपक्ष पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget