एक्सप्लोरर

Uttarakhand Investors Summit: उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट पर सियासत तेज, हरीश रावत के बयान पर क्या बोली BJP?

Uttarakhand Global Investors Summit 2023: निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विदेश दौरे पर हैं. इस बीच, कांग्रेस और बीजेपी में जमकर बयानबाजी हो रही है.

Uttarakhand Politics: बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर हमला बोला है. प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत किए जा रहे प्रयासों को हरीश रावत पचा नहीं पा रहे हैं. इसलिए इन्वेस्टर समिट पर दुर्भावना में बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सीएम अर्थशास्त्र के विषय को गणित की पहेली से उलझाने की कोशिश कर रहे हैं. मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिसंबर में होनेवाले इन्वेस्टर समिट से पहले अब तक 15 हज़ार करोड़ रुपए के एमओयू हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भारत के दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बनने को कांग्रेस प्रगति और उपलब्धि नहीं मान रही है.

हरीश रावत का बयान दुर्भावनापूर्ण-बीजेपी

चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में राज्य की अर्थव्यवस्था बेहतर करने का गंभीर प्रयास नहीं किया गया. कांग्रेस के नेताओं और सहयोगितों ने जेबों को भरने का काम किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निवेश की संभावनाओं का फूलप्रूफ प्लान तैयार कर विदेश गए हैं. निवेशकों को राज्य की ओर आकर्षित करने की मुहिम पर निकले मुख्यमंत्री की मुहिम को शुरुआती दिनों में ही बड़ी सफलता मिली. महिंद्रा ग्रुप के 1000 करोड़ समेत ब्रिटेन में अभी तक कुल 15 हजार करोड़ निवेश का एमओयू किया जा चुका है.  

उम्मीद की जा रही है कि राज्य की परस्थितियों के अनुसार निवेश और होगा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में निवेश को धरातल पर उतारने के इच्छुक औद्योगिक घरानों के संपर्क में हैं. मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के साथ विदेश गया दल निवेश का प्लान तैयार कर गया है. 2.5 लाख करोड़ का निवेश लक्ष्य इन्वेस्टर समिट तक पूरा करने में राज्य सरकार अवश्य सफल होगी. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, 'समिट से निवेश लक्ष्य पूरा होने की संभावनाओं को देख कर कांग्रेस नेता परेशान हो गए हैं.'

निवेश के प्रयासों पर भ्रम फैला रही कांग्रेस 

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि राज्य की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना और सहयोग करने की बजाय कांग्रेस भ्रम फैला रही है. आज दुनिया को भारत के जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आई मंदी से आज भी दुनिया जूझ रही है. ऐसे हालात में भारत की आर्थिक नीति की चारों और प्रशंसा कांग्रेस नेताओं को नजर नहीं आने वाला है. लगता है उनके भ्रष्टाचार से की गई कमाई में 10 वर्षों के दौरान भारी कमी आई है. इसलिए कांग्रेस नेताओं को देश की अर्थव्यवस्था भी खराब नजर आ रही है.

उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित महिला आरक्षण बिल बीजेपी ने संसद से पास करवाया. विपक्ष ने मजबूरी में बिल का समर्थन किया. आज जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश में विपक्ष जुटा है. बीजेपी सरकार सभी नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के सभी मानकों को पूरा कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ओबीसी और जनजाति आयोग को संवैधानिक अधिकार दिया. रामनाथ कोविंद,  द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर देश में वंचित एवं आदिवासी समाज के सम्मान का अवसर प्रदान किया. लेकिन कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रहा है और गलत बयानबाजी हताशा जता रहे हैं. 

Uttarakhand Politics: लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की जरूरी नियुक्तियां, जानें- किसी मिली क्या जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget