एक्सप्लोरर

गोरखपुर दंपति मर्डर केस में खुलासा, बकाये रुपये मांगने पर सोते हुये पति-पत्नी पर किया गया था घातक हमला

गोरखपुर में दो महीने पहले हुई दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुये बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर ये कत्ल की घटना हुई. लकड़ी की तस्करी करने वाले आरोपी के मुताबिक अमरजीत के एक लाख रुपये बाकी थे, जिसकी वह अक्सर मांग करता था.

गोरखपुर. दो माह पूर्व लकड़ी तस्‍कर ने साथी के साथ मिलकर दंपत्ति को रात में सोते समय बेरहमी से हत्‍या कर दी थी. मृतक लगातार उससे एक लाख रुपए बकाया मांग रहा था. इसी बीच, आरोपी को पता चला कि मृतक सिलेंडर की बिक्री का 1.60 लाख रुपए घर में रखा है. इसी बीच सिलेंडर की सप्‍लाई का काम करने वाले मृतक के एक लाख रुपए जमा करने की बात पता चलने पर 4 अगस्‍त की रात रोशनदान के रास्‍ते घुसकर उसकी और पत्‍नी की सोते समय हथौड़े से सिर पर प्रहार कर हत्‍या कर दी. इसके बाद 60 हजार रुपए, मंगलसूत्र और मृत दंपत्ति के तीन मोबाइल चोरी कर फरार हो गए.

पति पत्नी की नृशंस हत्या

गोरखपुर के सीओ चौरीचौरा कपिल देव मिश्र ने गुलरिहा थाने में घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि चार अगस्‍त की रात में गुलरिहा थानाक्षेत्र के ग्राम ठाकुरपुर नंबर एक टोला गड़हिया में अमरजीत गुप्‍ता 35 और उसकी दूसरी पत्‍नी रीमा गौड़ (32) की रात उसके घर पर ही बिस्‍तर पर खून से लतपथ लाश मिली थी. अमरजीत और उसकी दूसरी पत्‍नी रिंकी उर्फ रीमा की लाश को देखने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. दोनों की हत्‍या देर रात सोते समय फावड़े से काटकर की गई थी.

इस विवाद के चलते हुआ कत्ल

सीओ चौरीचौरा ने बताया कि दंपत्ति की खेत में बने इकलौते मकान में हत्‍या कर दी गई थी. दोनों की हत्‍या जंगल की लकड़ी की तस्‍करी करने वाले गुलरिहा थानाक्षेत्र के डुमरी नंबर दो सकलदीपपुर के रहने वाले रहीमुद्दीन 26 वर्ष उर्फ रामदीन ने अपने साथी खुशबुद्दीन के साथ मिलकर की थी. उन्‍होंने बताया कि एक बार जंगल से लकड़ी काटकर अमरजीत की पिकप पर लाते समय वन विभाग की टीम ने रहीमुद्दीन उर्फ रामदीन और खुशबुद्दीन को पकड़ लिया था. पिकप मालिक अमरजीत ने एक लाख रुपए का जुर्माना भरा था. इसके बाद से ही वो लगातार जुर्माना में दिए गए एक लाख रुपए की मांग कर रहा था और समाज में बेइज्‍ज्‍त करता रहा है.

इसी बीच उसे अमरजीत गुप्‍ता से रहीमुद्दीन उर्फ रामदीन को पता चला कि सिलेंडर सप्‍लाई का 1.60 लाख रुपए उसके पास रख हुआ है. इसी के बाद रहीमुद्दीन ने खुशबुद्दीन के साथ मिलकर उसकी हत्‍या की साजिश रच दी. लेकिन इस बीच अमरजीत ने एक लाख रुपए भटहट गैस एजेंसी पर जमा कर दिया. इसके बाद रहीमुद्दीन ने प्‍लान बनाया कि उसके घर में घुसकर अमरजीत और उसकी हत्‍या कर देंगे और रुपए चोरी कर लेंगे. इससे बकाया रुपया भी देने से बच जाएंगे. इसके बाद चार अगस्‍त की शाम वे घटना को अंजाम देने के लिए मृतक के गांव पहुंच गए. यहां मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल छुपाकर अमरजीत के घर आने का इंतजार करने लगे.

रात 9 बजे के करीब अमरजीत घर पहुंचा. इसके ठीक एक घंटे बाद रहीमुद्दीन और उसका साथी सड़क की ओर खुलने वाले रोशनदान के सहारे उसके घर में घुस गए और दोनों की सोते समय फावड़े और हथौड़े से सिर पर प्रहार कर हत्‍या कर दी. इसके बाद बक्‍से में रखा 60 हजार रुपए, मृत दंपत्ति के तीन मोबाइल और मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए. इसके बाद खून लगी शर्ट और बनियान जंगल में जाकर जला दिए. उन्‍होंने बताया कि वे लाश को ताल के किनारे फेंकने वाले थे. लेकिन, किसी गाड़ी के गुजरने के बाद डर के मारे नहीं फेंक पाए. हत्‍या करने के बाद अमरजीत के शव को बिस्‍तर से नीचे उतार दिए और रिंकी के शव को औंधे मुंह बिस्‍तर पर छोड़ दिए.

आरोपी के पास से मंगलसूत्र, मोबाइल फोन बरामद

पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 302 और 460 के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने आरोपी के पास से 3000 रुपए नकद, एक अदद सोने का मंगलसूत्र, एक अदद लोहे की हथौड़ी, मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है. उन्‍होंने बताया कि आरोपी को गुलरिहा के रामनगर से गिरफ्तार किया गया है. उसके बताया कि लूट के 20 हजार रुपए, मृतका का एक मोबाइल और मंगलसूत्र की उसके हिस्‍से में मिला था. बाकी के रुपए मोबाइल और फावड़ा खुशबुद्दीन ने छुपा रखा है.

4 अगस्‍त को घटना को बदमाशों ने घर के अंदर ही उस समय अंजाम दिया था, जब रिकीं और अमरजीत गुप्‍ता सो रहे थे. रीमा की लाश चौकी पर औधे मुंह गिरी हुई मिली. जबकि अमरजीत की लाश चौकी के ठीक नीचे पीठ के बल पड़ी हुई थी. बिस्‍तर से लेकर नीचे अमरजीत की लाश तक खून पसरा हुआ था. ऐसा लग रहा था जैसे कि फावड़े से काटकर दोनों की नृशंस तरीके से हत्‍या करने के बाद बदमाश फरार हो गए.

अमरजीत ने की थी दो शादियां

अमरजीत ने दो श‍ादियां की थी. पहली शादी उसने सावित्री नाम की महिला से की थी. उससे उसके दो बेटे 14 साल का सूरज और 11 साल का आकाश है. पहली पत्‍नी और बच्‍चों को छोड़कर वो रीमा के साथ एक साल से ठाकुरपुर में रहता रहा है. रीमा गौड़ नाम की युवती एक साल से अमरजीत के साथ लिविंग में रह रही थी. उन्‍होंने बताया कि रीमा की पहले एक शादी हो चुकी थी. अमरजीत की भी पहले से एक पत्‍नी और दो बच्‍चे हैं. रीमा की तीसरी शादी है. पहले पति की मृत्‍यु के बाद दूसरे पति को छोड़कर वो अमरजीत के साथ रह रही थी.

ये भी पढ़ें.

हाथरस की घटना को लेकर प्रदेश में थी दंगे भड़काने की तैयारी, जांच एजेंसियों के मिले साजिश के अहम सबूत, जल्द हो सकता है बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
फिरोजाबाद में ट्रेन से भाग रहे 2 इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर, 300 पुलिसकर्मियों ने चलाया ऑपरेशन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले, '...तभी तो अखिलेश यादव ने हमारे ऊपर लाठी चलवा दी थी'
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
सहारनपुर में 70 साल पुरानी मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, 6.41 करोड़ का जुर्माना भी लगाया
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज
राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे हरीश रावत, उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget