एक्सप्लोरर

NIA Raid on PFI: लखनऊ से गिरफ्तार PFI नेता वसीम अहमद से पुलिस ने बरामद किए ये सामान, कॉल रिकॉर्डिंग से मिली यह जानकारी

Lucknow News: लखनऊ से पकड़े गए वसीम अहमद के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन,एक डायरी, बैंक पासबुक आदि बरामद किया गया है. जांच में पुलिस को लैपटॉप से भी कई अहम जानकारियां मिली हैं.

लखनऊ: नेशनल इनवेस्टिगेशिन एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस जांच एजेंसी देश के 15 राज्यों में 93 जगहों पर छापा मारकर के पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था. लखनऊ से पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि वसीम के पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुए हैं. जांच एजेंसी इन सामान की जांच कर रही है. इससे कई चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है. एनआईए की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने भी सहयोग किया.

वसीम अहमद के पास से क्या-क्या बरामद हुआ है

पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखनऊ से पकड़े गए वसीम अहमद के पास से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन,एक डायरी, बैंक पासबुक आदि बरामद किया गया है. जांच में पुलिस को लैपटॉप से भी कई अहम जानकारियां मिली हैं. इसमें कट्टरपंथ को बढ़ावा देने से जुड़ा साहित्य शामिल है. वसीम के लैपटॉप से सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले कंटेंट भी मिले हैं.

पुलिस को जांच में अबतक क्या मिला है

जांच-पड़ताल में पुलिस को उन लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है,जो लोग इस कंटेंट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए रखे गए हैं. कंटेंट में भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने संबंधी पोस्ट भी शामिल हैं.वसीम की कई कॉल रिकॉर्डिंग भी उसके मोबाइल से मिली है. इनमें वह पीएफआई के बड़े पदाधिकारियों से बात कर रहा है. इस बीच पता चला है कि वसीम खुद को दर्जी बताता तो था लेकिन कभी पिता की दुकान पर नहीं बैठता था. सूत्रों के मुताबिक पकड़े जाने से बचने के लिए वसीम और उसके साथी मोबाइल का सिम और आईपी एड्रेस बदलते रहते हैं.

वसीम लखनऊ के इंदिरा नगर का रहने वाला है. इससे पहले उसे एनआरसी का विरोध करने के आरोप में पकड़ा गया था. एनआईए की इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय ने भी सहयोग किया. एनआईए इस समय पीएफआई से जुड़े 19 मामलों की जांच कर रही है. इन्ही 19 में से पांच मामलों में उसने गुरुवार को कार्रवाई की.

ये भी पढ़ें

कौसर हसन मजीदी ने PM मोदी और अमित शाह को लिखा पत्र, PFI को बैन करने मांग, कहा- ISIS के लिए की भर्ती

Mukhtar Ansari News: 59 साल के मुख्तार अंसारी पर 59 मुकदमे, 34 साल में पहली बार हुई सजा, अब दहशत में कट रही रातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
'वक्फ बोर्ड में 1000 करोड़ का घोटाला', जितेंद्र नारायण सिंह सेंगर का आरोप
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget