एक्सप्लोरर

मेरठ: अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए आबकारी और पुलिस टीम की गांव गांव छापेमारी

बागपत में जहरीली शराब के चलते मौत के बाद पश्चिम यूपी में पुलिस और आबकारी की टीम सक्रिय हो गयी है. अवैध शराब के कारोबारियों की धर पकड़ के लिये मेरठ में पुलिस ने गांव गांव छापेमारी की.

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध शराब का कारोबार बड़ी तेजी से फल फूल रहा है. यही वजह है कि बागपत से लेकर मेरठ तक 24 घंटे में 8 मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन की नींद टूटी और अब आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त छह टीमों ने जानी थाना क्षेत्रों के संदिग्ध गांवों में छापेमारी कर अवैध शराब तलाशने की कोशिश की लेकिन उनके हाथ अभी तक कुछ भी नहीं लगा. एबीपी गंगा की टीम लाइव रेड में साथ रही और हर कार्रवाई को कैमरे में कैद किया.

सात गावों में छापेमारी

मेरठ के खानपुर में आबकारी और पुलिस टीम ने छापेमारी की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक टीम ने उन्हीं गांवों को निशाना बनाया जिनकी सूचना मिली थी, लेकिन टीम ने अबतक 7 गांवों में छापेमारी की लेकिन कहीं कुछ हाथ नहीं लगा. अधिकारियों की मानें तो मेरठ में तीन लोगों की संदिग्ध मौत हुई है, जिनकी मौत की वजह शराब पीने से बताई जा रही है. यही वजह है कि संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस टीम ज्यादा सक्रिय हो गए है कि अगर ऐसा कुछ भी है तो किसी को भी छोड़ा नहीं जायेगा सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

गांव गांव खाक छानी

आबकारी विभाग और पुलिस की टीम गांव गांव खाक छान रही है और संदिग्ध लोगों के घरों में छापेमारी कर उनके सामानों के अंदर अवैध शराब को तलाश रही है. टीम ने बेड से लेकर के ड्रम तक सभी को चेक किया और देखने की कोशिश की, कि कहीं अवैध शराब छिपा कर रखी तो नहीं गई है, वहीं, इस छापेमारी से कई गांव में सन्नाटा पसर गया और जो अवैध शराब तस्कर थे वह नदारद दिखे.

इस संयुक्त टीम ने मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के सिवाल खास ,खानपुर समेत सात गांवों में छापेमारी की लेकिन इस टीम को जो चाहिए वो अभी तक नहीं मिला. यही वजह है कि टीम की छापेमारी अभी भी जारी है, और आबकारी अधिकारी का कहना है कि जबतक अवैध कारोबारियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तबतक ये छापेमारी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें.

उत्तर प्रदेशः राज्य मंत्री जय कुमार सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget