एक्सप्लोरर

सांसद के बेटे से थाने में 4 घंटे पूछताछ, गोलीकांड में पत्नी-साले पर लगाये सनसनीखेज आरोप

सांसद के बेटे आयूष से पुलिस ने लंबी पूछताछ की है. सवाल जवाब के दौर में कई चौंकाने वाले खुलासे हुये हैं.

लखनऊ: सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष और उसकी पत्नी अंकिता के बीच चल रहे झगड़े में नया मोड़ आ गया है. मंगलवार को मड़ियांव थाने में 4 घंटे तक चली पूछताछ में आयुष से पुलिस ने हमले वाली रात के पूरे घटनाक्रम की सिलसिलेवार जानकारी ली. आयुष ने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए. उसने पत्नी अंकिता पर दूसरे से रिश्ता बनाने और भाई आदर्श से मिलकर उसकी हत्या के इरादे से गोली मरवाने का आरोप लगाया. आयुष ने यह भी बताया कि जिस पिस्टल से उस पर फायर किया गया था, वह चन्दन गुप्ता की लाइसेंसी थी. आदर्श ने चन्दन की पिस्टल लेकर अपने पास रखी थी जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने आयुष के बयान दर्ज कर उसे छोड़ दिया है. अब पुलिस चन्दन से पूछताछ की तैयारी कर रही है. एडीसीपी नार्थ प्राची सिंह का कहना है कि पूरे मामले को समझने के लिए अंकिता और जेल में बंद उसके भाई आदर्श से भी पूछताछ की जाएगी.

आयुष से सवाल-जवाब

सवाल----उस रात क्या हुआ था? जवाब----अंकिता और आदर्श का अपनी निजी वजहों को लेकर काफी झगड़ा हुआ था. झगड़े की वजह से वह घर से बाहर टहलने चला गया.

सवाल----आप पर गोली किसने चलाई? जवाब----आदर्श मेरे पीछे आया और उसने दो फायर किए. एक गोली दीवार पर लगी जबकि दूसरी उसकी पीठ से घुसकर सीने के दाएं तरफ से पार हो गई.

सवाल----आदर्श तो कह रहा था कि चन्दन और अन्य लोगों को फंसाने के लिए आपने ही उससे खुद पर गोली चलवाई थी? जवाब----आदर्श और अंकिता उसे फंसाने के लिए झूठ बोल रहे हैं.

सवाल----दोनों आपको फंसाने की साजिश क्यों कर रहे हैं? जवाब----अंकिता का किसी और से सम्बन्ध हो गया था. डेढ़ महीने पहले इसका पता चला तो उसे समझाया. हालांकि, वो नहीं मानी. इसे लेकर हमारे बीच खूब झगड़े भी हुए. तल्खियां बढ़ने लगीं तो अंकिता ने अपने भाई से मिलकर मरवाने की कोशिश की.

चंदन को पुलिस ने बुलाया थाने तो बोल दिया झूठ

आयुष से पूछताछ में जो बातें सामने आईं, उस पर चंदन का पक्ष जानने के लिए पुलिस ने उसको कॉल करके थाने आने को कहा. हालांकि, चंदन ने अपने कानपुर में होने की बात कही. पुलिस ने जब उसके मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई तो वह लखनऊ में ही मिली. दोबारा कॉल करने पर चंदन ने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया. एडीसीपी ने कहा कि चंदन को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा.

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अंडरग्राउंड हुई अंकिता सांसद के घर के बाहर रविवार देर रात कलाई की नस काटकर खुदकुशी के प्रयास करने वाली अंकिता अंडरग्राउंड हो गई है. सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसका कुछ पता नहीं लग रहा है. वह किसी की फोन कॉल भी नहीं ले रही है. अंकिता कहाँ है? किस हाल में है? इस बारे में उसके करीबियों को भी जानकारी नहीं है. कुछ लोगों का कहना है कि सांसद और उनके परिवारवालों से डरकर वह कहीं छिप गई है तो कुछ लोग उसे आयुष पर हमला कराने की दोषी बताते हुए पुलिस से बचने के लिए गायब होने की बात कह रहे हैं. अंकिता के सामने आने के बाद ही आयुष के आरोपों और तमाम रहस्यों से पर्दा उठेगा.

ये भी पढ़ें.

कुरान की आयतों पर टिप्पणी के मामले में वसीम रिजवी के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
आगराः पैसों के विवाद में चाचा की सिलबट्टे से हत्या, भतीजा सहित 3 गिरफ्तार
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
गंगा एक्सप्रेसवे पर पोल से टकराई BJP विधायक की कार, बाल- बाल बची जान
अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार
अमरोहाः साले पर निकाला पत्नी से झगड़े का गुस्सा, जीजा ने चाकू से किए वार

वीडियोज

Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: कठघरे में ज्ञानेश NDA में कैसे 'मतभेद'?
Sandeep Chaudhary: 'बिहार में कब खत्म होगा ‘जंगलराज’? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | CM Samrat
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
UP में बारिश से हाहाकार! अब तक 15 की मौत, सैंकड़ों मकानों को पहुंचा नुकसान
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget