एक्सप्लोरर

यूपी के इस शहर में सामने आई खाकी की दरियादिली, घर तक पहुंचा रहे राशन-दवाई

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिसकर्मी आम लोगों की मदद कर रहे हैं। रायबरेली में पुलिस घर तक जरूरतमंद लोगों को राशन पहुंचा रही है

रायबरेली, एबीपी गंगा। लॉक डाउन के इस मुश्किल दौर में लठबाज खाकी की दरियादिली भी देखने को मिल रही है। कभी भूखे को भोजन देना तो कभी परिवार को राशन तो कभी अबला को उसके घर दवा पहुंचाना ,पुलिस का ऐसा रूप देखकर लोगों के मन से पुलिस के प्रति पनपी कुंठा दूर होती नजर आ रही है।

शहर कोतवाली के जहानाबाद चौकी के पास लॉक डाउन के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तभी एक व्यक्ति जाता दिखाई दिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश पुत्र तुलसी राम निवासी अहियारायपुर थाना कोतवाली नगर, बताया और अपनी पत्नी के गहने बेचकर राशन लाने की बात कही। इस पर शहर कोतवाल अतुल सिंह ने सच्चाई जानने के लिए उसे पुलिस की गाड़ी में बिठाया और उसके घर ले गया जब राजेश की पत्नी ने भी इस बात की पुष्टि की कि घर में भोजन नहीं है और जेवर बेचकर राशन हम लोगों ने ही मंगवाया है। यह सुनकर कोतवाल अतुल सिंह ने उस औरत को गहने वापस करा दिए और 10 दिन का पूरा राशन उसके घर पुलिस की गाड़ी से पहुंचाया और आश्वस्त किया कि अगर आवश्यकता और राशन की हो तो हमें हमारे सरकारी फोन नंबर पर सूचित करिएगा हम पुनः आपकी मदद करेंगे।

और जब लड़की ने दवा की मांगी मदद

इसी तरह अहियारायपुर निवासी वर्तिका नामक एक लड़की ने कोतवाल अतुल सिंह के सरकारी नंबर पर फोन किया और कहा मेरे पिताजी काफी बुजुर्ग हैं और वह मधुमेह रोग से ग्रसित हैं, उनकी दवा खत्म हो गई है। हमारे घर में कोई और नहीं है हमें दवा की आवश्यकता है इस पर अतुल सिंह ने दवा का पर्चा अपने व्हाट्सएप पर मंगवाया और दवा खरीद कर उस लड़की के यहां पहुंचाया। इतना ही नहीं शहर कोतवाली के अंतर्गत रह रहे गरीब लोगों को भी शहर कोतवाली की पुलिस जाकर राशन मुहैया करा रही है। इस तरह दरिया दिल मानवता की मिसाल पुलिस लगातार पेश कर रही है, जहां एक समय लोगों के मन में पुलिस की छवि एक विलन जैसी थी वहीं अब खाकी के इन कार्यों को देख कर लोग सराहना कर रहे हैं और वह गरीब जिनके बच्चे भूखे थे और इन खाकी वालों की वजह से घर में चूल्हा जलना शुरू हो गया। उनके मुंह से बरबस ही जीते रहो की दुआएं निकल रही हैं इस तरह हर खाकी वाला सिंघम की तरह लोगों के दिलो में बस रहा है।

शहर कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि इस मुश्किल दौर में गरीब व असहाय लोगों की मदद करना पुण्य का काम है। हम सभी मिलकर लोगों के पास राशन, दवा सहित अन्य आवश्यक सामग्रियां पहुंचा रहे हैं और अनवरत जारी रहेगा।

लेडी सिंघम की टीम भी बनी चर्चा का विषय

संकट के इस दौर में जहां लोग गरीबों की सहायता कर रहे हैं, कोई राशन बांट कर तो कोई भोजन, वहीं महिला थाना भी किसी से पीछे नहीं है, महिला थाने की थानाध्यक्ष संतोष सिंह अपनी टीम के साथ मिलकर थाने के अंदर ही भोजन बना रही हैं और ताजा भोजन डिब्बों में पैक करके उन लोगों की तलाश कर रही हैं जो मजदूर भूखे हैं, ऐसे लोगों को खाने का डिब्बा बांटना अब इनका मिजाज बन गया है। अपनी पुलिसिंग के साथ-साथ समाज सेवा में भी महती भूमिका निभा कर एक मिसाल कायम कर रही है। महिला थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि हमारी महिला आरक्षी मिलकर स्वयं भोजन बनाती हैं और भूखे लोगों को भोजन बांटते हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget