एक्सप्लोरर

पुलिस से मुठभेड़ या गैंगवार....कैसे मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबली कोल, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

इनामी डकैत बबली कोल के मारे जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यूपी और एमपी के जंगलों में इस डकैत का आतंक था। पढ़िये एबीपी गंगा की ये स्पेशल रिपोर्ट

लखनऊ, संतोष कुमार। यूपी और एमपी के जंगलों में आतंक का पर्याय बने बबली कोल के मारे जाने पर मध्य प्रदेश पुलिस भले ही वाहवाही लूट कर जश्न मना रही हो लेकिन इन दोनों ही इनामी डकैतों के मारे जाने का असली जाल यूपी एसटीएफ और चित्रकूट रेंज के एक आईपीएस अफसर ने बुना था। मध्य प्रदेश पुलिस जिन डकैतों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा कर रही है, वह दरअसल मुठभेड़ नहीं गैंगवार की वजह से मारे गए। और यह गैंगवार आज नहीं शनिवार को वीरपुर के जंगलों में हुआ था। बस मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को दोनों डकैतों की लाश बरामद कर ली तो जश्न मनाया जाने लगा। दोनों ही डकैतों के मारे जाने की ये है इनसाइड स्टोरी।

ददुआ, निर्भय गुर्जर, ठोकिया जैसे डकैतों के बाद बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में बीते डेढ़ दशक से आतंक का पर्याय और दस्यु गिरोह सरगना बबली कोल का भी सफाया हो गया। 6 लाख के इनामी बबली कोल के साथ उसका राइट हैंड इनामी डकैत लवलेश कोल भी सतना के वीरपुर के जंगलों में मारा गया।

लेकिन आपको पढ़कर हैरानी होगी कि दोनों ही डकैतों की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि आपसी गैंगवार और साथी की गोलियों से हुई है।

दरअसल बबली कोल ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्यप्रदेश के सतना के गांवो में भी अपनी पैठ मजबूत कर ली थी। ऐसे ही एक गांव हरसैड के किसान अवधेश द्विवेदी का बबली कोल ने 15 दिन पहले अपहरण कर लिया था। हरसैढ वही गांव था जहां बबली कोल को पनाह मिलती थी लेकिन बबली कोल ने लालच में आकर उसी गांव के अवधेश द्विवेदी का अपहरण कर लिया और आठ लाख की फिरौती वसूल ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फिरौती वसूल कर किसान को छोड़ दिया। लेकिन फिरौती की रकम को लेकर बबली कोल की गैंग में दो फाड़ हो गए। दरअसल बबली कोल के गैंग के सिर्फ 5 सदस्य थे। जिसमें खुद बबली कोल के साथ लवलेश कोल, संजय कोल, दीपक और लाली कोल।

ऐसे और यूं हुआ गंगवार

यह गैंगवार बबली कोल और लवलेश कोल के साथ संजय व लाली कोल के बीच हुई। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को वीरपुर के जंगलों में लाली कोल और बबली कोल के बीच इसी अपहरण और अपरहण की रकम को लेकर विवाद हो गया। दरअसल लाली कोल उसी हरसैढ गांव का रहने वाला है जहां से किसान का अपहरण हुआ था। लाली के अपने ही गांव से अपने ही गैंग के द्वारा अपहरण करने का विरोध भी किया गया लेकिन लालच में फंसे लवलेश कोल की शह पर बबली ने इस अपहरण को अंजाम दिया और फिरौती वसूल ली। अपहरण के बाद रकम के बंटवारे को लेकर दोनों में कहासुनी हुई कहासुनी के बाद गाली गलौज और फिर दोनों ही गुटों में गोलियां चलने लगी। दस्यु गिरोहों पर लगातार नजर रख रही पुलिस टीमों की माने तो इस फायरिंग में 10 से 12 राउंड गोली चली और इसी के बाद लाली कोल अपने गांव हरसैढ की तरफ भागा और उसके दो साथी यूपी के चित्रकूट के जंगलों की तरफ भाग निकले। लाली ने भागते हुए अपने करीबी रिश्तेदार को गैंग में हुई फायरिंग और बबली की हत्या की सूचना दी। करीबी रिश्तेदार ने इसकी सूचना रामपुर के ग्राम प्रधान के जरिए पुलिस तक पहुंचा दी। सूत्रों की माने तो लाली कोल को तो मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को ही दबोच लिया था लेकिन मारे गए दोनों डकैत बबली और लवलेश की लाश मध्य प्रदेश पुलिस बरामद नहीं कर पाई थी। इन्हीं लाशों को मध्य प्रदेश पुलिस ने सोमवार को बरामद किया और मुठभेड़ की कहानी बता कर वाहवाही लूट ली।

मध्य प्रदेश पुलिस की इस कहानी में 2 सवाल ऐसे हैं जो इस इनसाइड स्टोरी की तस्दीक करते हैं। बबली और लवलेश कोल दोनों के पास 30 स्प्रिंगफील्ड ऑटोमेटिक राइफल थी जो मध्य प्रदेश पुलिस बरामद नहीं कर पाई। मारे गए खूंखार डकैतों के पास से पुलिस को मामूली बंदूकें बरामद हुई।

वहीं दूसरी ओर बरामद दोनों लाशों की हालत और आ रही बदबू तस्दीक कर रही थी कि दोनों की मौत एक-दो घंटे नहीं बल्कि 48 घंटे पहले हुई थी। यही वजह थी कि मध्य प्रदेश पुलिस ने इस मुठभेड़ से जुड़ी कोई फोटो जारी नहीं की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget