एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से पहले पुलिस कमिश्नरेट दो और शहरों में हो सकती है लागू, DGP कॉन्फ्रेंस में हो सकती है घोषणा

UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय करने वाली योगी सरकार दो और शहरों में यह व्यवस्था ला सकती है.

UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय करने वाली योगी सरकार दो और शहरों में यह व्यवस्था ला सकती है. चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में दो और पुलिस कमिश्नरेट बन सकती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अधिक आबादी वाले शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की बात कहते रहे हैं. शासन के सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में हो रही डीजीपी की नेशनल कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने ही दो नए जिलों में कमिश्नरेट की घोषणा हो सकती है. जिन जिलों में कब से लागू करने का विचार किया जा रहा है उसमें गाजियाबाद, मेरठ, आगरा और प्रयागराज का नाम शामिल है.

दरअसल, डीजीपी मुख्यालय ने लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट से एक रिपोर्ट मांगी है जिसके बाद बड़ी आबादी वाले कुछ और शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की चर्चा शुरू हो गई है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही कम से कम दो और शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जा सकती है. जिन जनपदों में कमिश्नरेट बननी है उसमें मेरठ, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज का नाम सबसे आगे है.

डीजीपी मुख्यालय ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के 4 शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद से उसके प्रभाव, कमिश्नरेट की कमियों और सकारात्मक पहलुओं, नकारात्मक पहलुओं के साथ कमिश्नरेट प्रणाली में सुधार को लेकर डीजीपी मुख्यालय ने विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है. माना जा रहा है कि डीजीपी की यह कवायद मेरठ, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में से किसी दो शहर में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने को लेकर है. शासन और पुलिस मुख्यालय के गलियारों में यह चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 से 22 नवंबर तक लखनऊ में होने वाली डीजीपी कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहेंगे. चूंकि, प्रधानमंत्री पहले भी पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में अधिक आबादी वाले शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने की बात कह चुके हैं इसलिए इस मौके पर प्रदेश सरकार उन्हें कम से कम 2 और पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा देने की तैयारी कर रही है.

नई कमिश्नरेट के लिए काबिल अफसरों की कमी

नई कमिश्नरेट के लिए वरिष्ठ और काबिल अफसरों की कमी है. कमीशन बनने पर संबंधित जिले में कम से कम 10 आईपीएस अफसर और 20 से 24 आईपीएस अफसर चाहिए होते हैं. सिपाही से लेकर स्पेक्टर तक का पुलिस बल भी बढ़ाना पड़ता है. तमाम संसाधन भी जुटाने पड़ते हैं. पुलिस के आला अधिकारी समय-समय पर सीनियर अफसरों की कमी का इसका हवाला देते रहे हैं, इसलिए कई बड़े शहरों में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है. बावजूद इसके राजधानी समेत चार शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए योगी सरकार विचार कर रही है कि कम से कम दो और शहरों में भी इसे लागू किया जाए.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: दिग्विजय सिंह बोले- पहले लोग कांग्रेस के बारे में बात नहीं करते थे, प्रियंका गांधी ने जगाया नया विश्वास

Kanpur Metro: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तंज- शुक्र है श्रेय लेने वालों ने 'हरी झंडी' का रंग नहीं बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prayagraj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
दिल्ली अग्निकांड के बाद प्रयागराज में अलर्ट, फायर ब्रिगेड टीम ने शुरू की होटलों की जांंच
Uttarakhand News: दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
दयारा बुग्याल में लापता महिला का नहीं मिला सुराग, वन विभाग ने लगाया ट्रेकिंग पर अस्थायी रोक
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर
UP विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट उतारेगी कॉकरोच जनता पार्टी? प्रवक्ता सौरव दास ने साफ कर दी तस्वीर
संभल: 1978 के दंगों में उजड़ गया था परिवार, अब 48 साल बाद योगी सरकार ने दिया जमीन का पट्टा
संभल: 1978 के दंगों में उजड़ गया था परिवार, अब 48 साल बाद योगी सरकार ने दिया जमीन का पट्टा

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget