एक्सप्लोरर

एक थप्पड़ की वजह से हुई थी संदीप नागर की हत्या, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

संदीप नागर हत्याकांड में हिंदूवादी नेता के जीजा समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया की संदीप की हत्या उसके जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।

ग्रेटर नोएडा, एबीपी गंगा। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप नागर हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा करते हुए रविवार को हत्याकांड से पर्दा हटा दिया है। पुलिस ने बतााया कि संदीप की हत्या उसी के जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों का नाम रोहित भाटी और रिंकू भडाना है। पुलिस के मुताबिक, संदीप ने कुछ दिन पहले अपने जीजा रोहित को एक पार्टी में सबके सामने थप्पड़ मारा था। आरोपी जीजा संदीप से इसी झगड़े का बदला लेना चाहता था। जिसके बाद चार दिन पहले संदीप के जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और मृतक के दोनों फोन बरामद किए हैं।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम पुलिस ने बताया कि रोहित 26 नवंबर को अपने साले संदीप को घर से बुलाकर गाड़ी में बैठा कर ले गया। पहले सभी लोगों ने शराब पी और उसके बाद रोहित ने संदीप के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।आरोपी संदीप के शव को गांव के ही बार नहर के पास फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में परिवार वालों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के बाद आरोपी हरियाणा पहुंच गए थे जिनको आज दनकौर थाना पुलिस ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है।

बतादें कि बीते मंगलवार को अट्टा गुजरान गांव में हिंदू युवा वाहिनी के नेता संदीप नागर की हत्या कर दी गई थी। संदीप नागर का शव अगली सुबह गांव के पास बरामद किया गया। परिजनों ने संदीप की हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दो टीमों का गठन कर दिया था। एसपी कुमार रणविजय ने बताया था कि संदीप अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। संदीप और उसके दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस कारण उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget