एक्सप्लोरर

योगी के मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया सपा नेता

आरोपी का नाम नीरज यादव है और वो खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने बताया कि नीरज हमीरपुर जिले का रहने वाला है और वो हिस्ट्रीशीटर है। नीरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

प्रयागराज, मो. मोईन। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता और उनकी मेयर पत्नी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को कानपुर शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रयागराज लाने के बाद उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी का नाम नीरज यादव है और वो खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने बताया कि नीरज हमीरपुर जिले का रहने वाला है और वो हिस्ट्रीशीटर है। नीरज के खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। कोरोना की वजह से इन दिनों उसे पेरोल पर छोड़ा गया था।

गौरतलब है कि योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता प्रयागराज शहर की मेयर हैं। रविवार की शाम उनके पर्सनल मोबाइल पर नीरज यादव नाम के एक शख्स ने कई बार फोन किया। फोन पर उन्हें और उनके मंत्री पति को AK-47 बम से हमला करवाकर चीथड़े उड़ा देने की धमकी दी गई। धमकी के दौरान रंगदारी भी मांगी गई। योगी के मंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को बताया सपा नेता

नीरज ने फोन पर ये भी कहा कि अगर उन्होंने रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। यही नहीं, मंत्री और मेयर की जान भी जा सकती है। प्रयागराज की कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की लोकेशन कानपुर ट्रेस की थी और आज उसे वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि उसके धमकाने का असली मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget