एक्सप्लोरर

PM मोदी 14 मई को वाराणसी में नामांकन करेंगे दाखिल, मेगा रोड शो का संभावित रूट आया सामने

PM Modi Nomination: वाराणसी में संभावित कार्यक्रम के तौर पर सबसे पहले पीएम मोदी लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और वहीं से उनके मेगा रोड शो की शुरुआत शुरू होगी.

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं. वाराणसी में 7 मई से 14 मई के बीच में नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी मई महीने के दूसरे सप्ताह में वाराणसी पहुंचेंगे और संभावित तारीख के अनुसार वह 12 से 14 मई के बीच निर्धारित दिन नामांकन दाखिल करेंगे. उसके पहले भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के एक मेगा रोड शो की भी भव्य रूप में तैयारी की जा रही है.

मई के दूसरे सप्ताह में वाराणसी पहुंचेंगे पीएम 
 
लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वांचल की सीटों पर मंथन के साथ-साथ पीएम मोदी के नामांकन को लेकर भी बीजेपी काशी क्षेत्र के पदाधिकारीयों की बैठक जारी है. पार्टी नेताओं की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मई के दूसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचेंगे. संभावित तिथि के अनुसार वह 13 मई को वाराणसी पहुंचकर एक लंबा रोड शो करेंगे, जो तकरीबन 9 से 10 किलोमीटर का होगा. 

पीएम मोदी के रोड शो का संभावित रूट

संभावित कार्यक्रम के तौर पर सबसे पहले पीएम मोदी लंका स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और उसी स्थान से उनके मेगा रोड शो की शुरुआत शुरू होगी. संभावित रूट के अनुसार लंका के बाद अस्सी, भदैनी, मदनपुरा, जनगमबाडी, गोदौलिया चौक, बुलानाला, मैदागिन, लोहटिया, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा, लहुराबीर के बाद मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ रोड शो खत्म होगा. इस दौरान भाजपा पदाधिकारीयों की तरफ से तकरीबन 8 से 10 लाख लोगों की भीड़ वाराणसी के सड़कों पर जुटाने की तैयारी हैं.

14 को नामांकन करेंगे पीएम मोदी

भाजपा नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन तिथि को लेकर मंथन जारी है. अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 13 मई को रोड शो के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अगले दिन 14 मई कों वाराणसी में नामांकन दाखिल कर सकते हैं. ऐसे में बतौर लोकसभा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे.

UP News: 'जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे', सीएम योगी ने गोकशी करने वालों को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता
छात्रों से बर्बरता पर भड़के अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या यही है विश्व गुरु बनने का रास्ता

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget