एक्सप्लोरर

UP News: 'जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे', सीएम योगी ने गोकशी करने वालों को दी चेतावनी

CM Yogi Adityanath on Slaughter: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का बंदरबांट होता था. कांग्रेस प्रभु श्रीराम और कृष्ण भगवान के अस्तित्व पर सवाल करती थी.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शुक्रवार (3 मई) को फरीदपुर (बरेली) में आंवला लोकसभा क्षेत्र के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के पक्ष में वोट की अपील की. इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए ही नहीं. वहीं जब रामलला का दिव्य, भव्य और नव्य मंदिर बन गया तो कहते हैं राम सबके हैं. यह इनका दोहरा चरित्र है, ऐसे ही चुनाव के समय आप इनके माई बाप हैं और चुनाव खत्म होते ही यह आपको पहचानते नहीं हैं.

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस का काम झूठ बोलना है. इनका मेनिफेस्टो भी कुछ इसी तरह का है, उसमें अल्पसंख्यकों को खाने पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है. यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा किसका खान पान है, जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है. दरअसल अल्पसंख्यक समाज को गौ मांस पसंद है, जिसे हम होने नहीं देंगे. हम गौ माता की रक्षा के लिए जान भी देंगे. अयोध्या के महाराज दिलीप ने गौ माता को शेर के मुंह से छुड़ाया था. ऐसे धर्मात्माओं ने भारत माता की धरती पर जन्म लिया है. सपा और कांग्रेस को गलतफहमी है कि वह किसी की रुचि के अनुसार खान-पान की स्वतंत्रता देंगे. प्रदेश में गौकशी की बात तो दूर कोई इसके बारे में सोचेगा भी तो उसके लिए जहन्नुम के द्वार खोल दिए जाएंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में गरीब कल्याणकारी योजनाओं का बंदरबांट होता था. कांग्रेस सरकार तो प्रभु श्रीराम और कृष्ण भगवान के अस्तित्व पर सवाल करती थी. वहीं सपा के लोग जय श्री राम का नारा लगाने पर जेल में बंद कर देने की धमकी देते थे. इतना ही नहीं कहते थे कि अयोध्या में कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता है. वहीं वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत की तस्वीर सभी ने देखी है. देश के जरूरतमंदों को फ्री राशन, रसोई गैस कनेक्शन और आवास की सुविधा दी जा रही है. वहीं देश में जो लोग फ्री आवास की सुविधा से छूट गये हैं, उन्हे अगले 5 वर्ष में इसकी सुविधा दी जाएगी.

पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की भट्टी है, उसने इस भट्टी को सुलगाया है और आज वही इसमें जल रहा है. वहीं पाकिस्तान कांग्रेस के लोगों की तारीफ कर रहा है. पुलवामा में जवानों की शहादत पर खुशी मनाने वाले राहुल गांधी की तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही राहुल गांधी को समर्थन देने की बात कह रहे हैं, ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

'सेना पर पत्थर चलने लगेंगे...तिरंगा झंडा उतरवा देंगे', स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बनी तो 21 लाख देंगे', खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान
'सरकार बनी तो 21 लाख देंगे', खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान
रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर
रामपुर के रोडवेज चालक की बेटी तारांकिता बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच? 150 सीटों पर नजर
यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच? 150 सीटों पर नजर
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में SDRF उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया

वीडियोज

Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता
Govinda-Komal Rani Affair Rumours: लालबागचा राजा दर्शन के बाद क्या बोले Govinda?
Rise & Fall 2 House Tour: आलीशान Penthouse से पुराने Basement तक, देखिए पूरा घर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 'अगर हमारी सरकार बनी तो...'
खिलाड़ियों-कलाकारों के लिए अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 'अगर हमारी सरकार बनी तो...'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Embed widget