एक्सप्लोरर

Agra News: पीएम मोदी ने की प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से चर्चा, लोगों ने जताया आभार

Agra News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा, कानपुर और ललितपुर के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से चर्चा की है. इस दौरान लोगों ने उनका आभार जताया है.

Agra News: जब से नया घर बना है, तब से घर में ज्यादा रिश्तेदार आने लगे हैं. विमलेश देवी से ऐसा सुनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुटकी ली और कहा कि मेरी वजह से आपका खर्चा बढ़ गया है. दरअसल ये वाकया लखनऊ में संपन्न हुए एक कार्यक्रम के दौरान का है जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा, कानपुर और ललितपुर के प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत आने वाले एक एक लाभार्थी से रूबरू हुए.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी विमलेश देवी और उनके पति कुलदीप बेहद खुश हैं. ABP गंगा से बातचीत के दौरान विमलेश देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो मदद की है उसकी वह आभारी हैं क्योंकि उनकी वजह से उनका नया घर बन गया है, जिससे वह बेहद खुश हैं. अब जो रिश्तेदार आ रहे हैं वह भी नए घर की तारीफ कर रहे हैं. जिससे मन में अंदर ही अंदर खुशी है. वहीं कुलदीप ने भी इसके लिए सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि मकान बनाने के लिए विमलेश और कुलदीप को ढाई लाख रुपए का तीन किस्तों में अनुदान मिला है और ऐसे में उनका जर्जर हालत में जो मकान था, वो अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त नजर आ रहा है. 

आगरा के भूपालकुंज चर्च रोड पर रहने वाली विमलेश और उनके पति कुलदीप, पूजा की माला का थैला बनाने का काम करते हैं और मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर उसे बेचा करते हैं. निम्न आय वर्ग से ताल्लुक रखने वाली विमलेश को नवंबर 2019 में पहली और 25 जनवरी 2021 को तीसरी किस्त मिली थी और अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से मिले ढाई लाख रुपयों को मिलाकर उन्होंने शानदार घर तैयार करवाया है.

इसको लेकर नगर आयुक्त निखिल फुंडे का कहना है कि सरकार की मंशा साफ है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी क्रम में इस योजना से भी बड़े स्तर पर गरीब जनता लाभ लाभान्वित हो रही है. आगरा में करीब 40,000 आवास इस योजना से बनाने का लक्ष्य रखा है और आधे के करीब आवास बनाये भी जा चुके हैं और हमारी कोशिश है ऐसे गरीब लोग जिनके पास जमीन है वह आवेदन करें और सर्वे कराने के बाद इस योजना से उन्हें कवर किया जा सके.

जब से यह तय हुआ था कि विमलेश देवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूबरू होंगी तब से लगातार नगर निगम, प्रशासनिक अधिकारी उनको प्रधानमंत्री से बात करने का सलीका सिखा रहे थे कि प्रधानमंत्री जब आपसे बात करेंगे तो किस तरह से आपको उनका अभिवादन करना है. जब वह सवाल पूछेंगे तो किस तरह से आपको जवाब देना है और इसके लिए बाकायदा रिहर्सल कराई गई. यहां तक की अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विमलेश देवी से बात की और कई सारी बातों को समझाया. साथ ही स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने भी विमलेश देवी को कई सारी चीजों के बारे में समझाया ताकि जब प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थी विमलेश देवी से रूबरू हों तो वार्तालाप बहुत ही सहज तरीके से हो और इसके लिए आगरा प्रशासन पिछले कुछ दिनों से लगातार जुटा हुआ था.

इसे भी पढ़ेंः
Lakhimpur Kheri Violence: घटनास्थल पर होने से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे का इनकार, खुद पर हुई FIR को लेकर कही ये बात

Mumbai Cruise Drugs Case: NCB की कार्रवाई के बाद अब मुंबई पुलिस एक्टिव, क्रूज़ पार्टी मामले में दर्ज कर सकती है केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget