एक्सप्लोरर

PM Modi Gorakhpur Visit: गोरखपुर में पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां तेज, 7 जुलाई को गीता प्रेस के शताब्दी समापन समारोह में होंगे शामिल

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 7 जु लाई को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे हैं. कमिश्नर, डीएम, नगर आयुक्त और अन्य अधिकारी भी लगातार तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं.

PM Modi Gorakhpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गीता प्रेस के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होने गोरखपुर दौरे पर आ रहे हैं. शताब्दी समापन समारोह के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी 225 पेज की चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन करेंगे. गीता प्रेस को हाल ही में गांधी शांति पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. गीता प्रेस ने 100 साल की परंपरा को तोड़कर प्रशस्ति पत्र लेने की बात स्वीकार की है. हालांकि धनराशि स्वीकार करने से इंकार कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं.

गीता प्रेस के कार्यक्रम में आ रहे पीएम मोदी

प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी गीता प्रेस में पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. बीते साल 4 जून को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया था. अब 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों समारोह का समापन होना तय हुआ है. गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन 7 जुलाई को प्रस्तावित है. गीता प्रेस के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पीएम मोदी को बुलाया गया है.

भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटे अधिकारी

गोरखपुर के कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और अन्य अधिकारी भी लगातार तैयारियों का जायजा लेने में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को पीएम मोदी के कार्यक्रम को सुनिश्चित मानकर तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम की रूपरेखा पूरी तरह से सामने नहीं आई है. प्रधानमंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलने के बाद कुछ कहा जा सकता है. गीता प्रेस की ओर से 225 पेज की चित्रमय शिव पुराण को आर्ट पेपर पर छापकर तैयार किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पण होना है. गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ लालमणि तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को गीता प्रेस आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. गीता प्रेस के लोगों की तरफ से पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. प्रधानमंत्री भ्रमण कर लीला चित्र मंदिर भी देखेंगे. गीता प्रेस प्रबंधन की तरफ से पीएम मोदी का सम्मान किया जाएगा. गीता प्रेस के ट्रस्टी स्वागत संबोधन देंगे. 225 पेज की चित्रमय शिव पुराण ग्रंथ का विमोचन होगा. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन होगा. 100 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई प्रधानमंत्री गीता प्रेस पधार रहे हैं. गांधी शांति पुरस्कार मिलना गीता प्रेस के लिए गौरव की बात है.

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर मेगा इवेंट की तैयारी, 5 लाख गांवों में कीर्तन, घर-घर बंटेगा प्रसाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget