एक्सप्लोरर

Ayodhya News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर मेगा इवेंट की तैयारी, 5 लाख गांवों में कीर्तन, घर-घर बंटेगा प्रसाद

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर योजना तैयार की जा रही है. इसके तहत सभी धर्मों के लोगों जोड़ा जाएगा.

Ram Mandir News: श्री राम जन्मभूमि मंदिर के गर्भगृह में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरे देश का मेगा इवेंट बनाने की तैयारी है, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लगभग 10 दिन पहले से पूरे देश के 5 लाख से अधिक मंदिरों में राम नाम संकीर्तन शुरू कराया जाएगा और इसमें सिख, जैन समेत कई धर्मों के लोगों को जोड़ा जाएगा. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इन स्थानों पर लाइव दिखाया जाएगा, कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों को तो प्रसाद दिया ही जाएगा साथ ही घर-घर प्रसाद भी बांटा जाएगा.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया कि श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी आरएसएस संभालेगा क्योंकि देश में बड़े कार्यक्रम करने का सबसे ज्यादा अनुभव इसी संगठन के पास है और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है. जनवरी 2024 में जब राम लला की गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होगी उस समय सर्दी का मौसम होगा. ऐसे में लाखों लोगों के अयोध्या में रुकने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है, लेकिन यह नाकाफी होगा इसीलिए ट्रस्ट ने पूरे देश के लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने के लिए बड़ी योजना तैयार की है. 

देशभर में लाइव दिखाया जाएगा कार्यक्रम
इस योजना के अनुसार पूरे देश के सभी गांवों और नगरों में इस कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के 10 दिन पहले से हर स्थानों पर राम नाम संकीर्तन शुरू किया जाएगा. यही नहीं सिख और जैन समाज समिति कई धर्मों के लोगों को इस कार्यक्रम के साथ जोड़ने की अपील की जाएगी जिन्हें यह आजादी होगी कि वह अपने धर्म के अनुसार मंदिरों में पाठ और धार्मिक कार्यक्रम करें. इसी के साथ इस बात की भी आजादी होगी की कार्यक्रम का संचालन करने वाली समिति यह संगठन अपने बैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

देश भर के 5 लाख से अधिक मंदिरों में यह खास आयोजन होगा इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी-बड़ी टीवी स्क्रीनों और एलईडी पैनल के जरिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा. अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद इन सभी स्थानों पर प्रसाद का वितरण होगा और इस प्रसाद को आसपास के क्षेत्रों में घर-घर वितरित भी किया जाएगा. 

आरएसएस के हाथ में होगी पूरी कमान
अयोध्या में रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अपने आप में एक वृहद आयोजन होगा इसको लेकर भी राम मंदिर ट्रस्ट ने साफ कर दिया है कि इस आयोजन की सभी व्यवस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हाथ में होगी इसके पीछे श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव इस दलील के साथ तर्क देते हैं कि मैं राम मंदिर ट्रस्ट में हूं विश्व हिंदू परिषद में हूं लेकिन मैं आर एस एस का हूं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े लोगों को ही देश में बड़े आयोजन कराने का अनुभव है इसलिए उसकी तैयारी भी शुरू हो गई है और पिछले 3 महीनों से हर 15 दिन पर इस को लेकर मंथन बैठक चल रही है. 

ये भी पढ़ें- In Pics: अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा दफ्तर के बाहर लगा होर्डिंग सुर्खियों में आया, जानें- क्यों हो रही है चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget