एक्सप्लोरर

UP Election 2022: 31 जनवरी को यूपी में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लोगों से मांगे सुझाव

UP Elections: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को संबोधित करेंगे.

UP Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक वर्चुअल रैली के माध्यम से उत्तर प्रदेश के पांच जिलों के लोगों को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह प्रधानमंत्री की पहली रैली होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने रैली के लिए जनता से नमो ऐप के माध्यम से सुझाव साझा करने का भी आग्रह किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘जन भागीदारी और जन विश्वास में ही लोकतंत्र की ताकत निहित है. 31 जनवरी को यूपी के 5 जिलों के लिए होने वाली वर्चुअल रैली में आपकी हिस्सेदारी महत्वपूर्ण है. मेरा आग्रह है कि इस रैली के लिए आप अपने सुझाव नमो ऐप पर जाकर अवश्य साझा करें.’’ सूत्रों से मुताबिक, प्रधानमंत्री इस रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्नगर, मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत और सहारनपुर जिलों की दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों को शामिल किया गया है. इन जिलों में पहले और दूसरे चरण के तहत मतदान होना है. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है. एक सूत्र ने बताया कि पार्टी की ओर से इसके लिए कार्यक्रम स्थलों में एलईडी स्क्रीप लगाए जाएंगे और कोविड नियमों को पालन करने के एक स्थान पर 100 से अधिक कार्यकर्ता नहीं बैठ सकेंगे.

बीजेपी को मिल रही तगड़ी चुनौती

बीजेपी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच गठबंधन होने से तगड़ी चुनौती मिल रही है. इस इलाके में बड़ी संख्या में किसान और जाट समुदाय के मतदाता हैं, जो बीजेपी से नाराज बताए जा रहे हैं. इसी के मद्देनजर पिछले दिनों अमित शाह ने इलाके के जाट नेताओं के साथ दिल्ली में एक बैठक थी और उनसे उनकी समस्याओं को लेकर संवाद किया था और कुछ आश्वासन भी दिया था.

अमित शाह ने शनिवार को कही ये बात

अमित शाह ने शनिवार को मुजफ्फनगर नगर ने जन संपर्क अभियान किया और कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को सबोधित भी किया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद मुखिया जयंत चौधरी भी पिछले दो दिनों से इलाके के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने नमो ऐप के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और गृह राज्य गुजरात के कार्यकर्ताओं से संवाद किया था. निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का यह तीसरा राजनीतिक कार्यक्रम था.

31 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. प्रतिबंध जारी रखने या हटाने का फैसला आयोग 31 जनवरी को कोरोना से उपजे हालात की समीक्षा करने के बाद करेगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: आगरा की फतेहाबाद सीट पर दिलचस्प है मुकाबला, सपा उम्मीदवार रुपाली दीक्षित ने कही ये बात

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने ट्विटर के ज़रिये किया समाजवादी कैंटीन का प्रचार, कहा- मिलेगी गरीब, श्रमिकों और बेघरों को सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget