एक्सप्लोरर

पार्टी महासचिवों की बैठक में पीएम ने दिया अहम संदेश,कहा- जनता के दिल में जगह बनाएं कार्यकर्ता

बीजेपी की पार्टी महासचिवों की बैठक में प्रधानमंत्री ने कई संदेश दिये. उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता लोगों की सेवा करें और उनके दिल में जगह बनाएं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लगातार दो दिन से पार्टी अध्यक्ष व महासचिवों के साथ चल रहे मंथन के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों के साथ रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. तकरीबन 5 घंटे चली इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने कई संदेश पार्टी नेताओं को दिए, जिनमें कोरोना काल में पार्टी और सरकार की छवि को जो नुकसान हुआ है, उसको खत्म करने व जनता के साथ ज्यादा से ज्यादा जुड़ने पर जोर दिया.

जनता के दिल में जगह बनाने की ज़रुरत

प्रधानमंत्री ने कहा कि, सिर्फ राजनीतिक संबंध ही नहीं जनता के बीच में रहकर उनके दिलों में जगह बनाने की ज़रूरत है. प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई व्यक्ति जब किसी मुसीबत में हो तो उसको सबसे पहले आपका ख्याल दिमाग में आना चाहिए कि आप उसकी मदद कर सकते हो, इस तरह से जनता की सेवा होनी चाहिए. ऐसा होने पर आप हमेशा के लिए उनका समर्थन पा सकते हैं.

काम पर ज्यादा जोर देने को कहा 

प्रधानमंत्री ने नेताओं के विवादित बयानों पर कहा कि पार्टी नेताओं को ऐसे बयानों से बचाना चाहिए और काम ज़्यादा करना चाहिए. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार अच्छा काम करती है तो ऐसे बयानों से हमे बचते हुए कार्य किया जाना चाहिए.

राजनीति के अलावा अन्य माध्यमों से भी जनता से जुड़ने की ज़रूरत

प्रधानमंत्री ने कहा कि सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता ही नहीं सामाजिक माध्यमों से भी जनता से जुड़ना ज़रूरी है. उसके लिए उन्होंने आंगनबाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में अभी भी कुपोषण है, ऐसे में कार्यकर्ता कम से कम एक आंगनबाड़ी को गोद ले सकते हैं और वहां जाकर बच्चों के साथ अपने जन्मदिन या अन्य अवसरों पर कुछ न कुछ वितरण कर सकते हैं. इसके साथ साथ उधर लगातार कुछ न कुछ बच्चों के खाने के लिए पौष्टिक आहार समय समय पर दे सकते हैं.

इसके अलावा उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया के जरिये ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़े, सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करते हुए सकारात्मकता लाने को कहा.

ये भी पढ़ें.

Unlock Uttar Pradesh: अनलॉक हुआ गाजियाबाद, व्यापारियों ने सरकार का जताया आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget