एक्सप्लोरर

वाराणसी के दालमंडी के चौड़ीकरण का हो रहा था विरोध, अब PM मोदी दिखाएंगे इस अभियान को हरी झंडी

Varanasi News: पीएम मोदी वाराणसी दौरे पर करीब 2200 करोड़ रुपये की 52 परियोजनाओं की सौगात जनपद को देने वाले हैं. इन परियोजनाओं में वाराणसी का चर्चित दालमंडी चौड़ीकरण भी शामिल है.

वाराणसी के सबसे बड़े थोक मार्केट दालमंडी के चौड़ीकरण अभियान में अब एक नई कड़ी जुड़ने जा रहीं है. दरअसल यूपी सीएम के चौड़ीकरण अभियान शुरू करने वाले दिशा निर्देश के बाद अब खुद वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आगामी वाराणसी दौरे पर इस अभियान को हरी झंडी दिखाएंगे. जिसके माध्यम से यहां की संकरी गलियों को चौड़ा करके आम लोगों और श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए एक सुगम मार्ग प्राप्त हो सके .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वाराणसी दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये के 52 परियोजनाओं की सौगात जनपद को देने वाले हैं. इन परियोजनाओं में वाराणसी का चर्चित दालमंडी चौड़ीकरण भी शामिल है, जिसका पीएम मोदी सेवापुरी- कालिका धाम स्थित जनसभा स्थल से आधारशिला रखेंगे. इस चौड़ीकरण अभियान के माध्यम से आम लोगों और श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम जाने के लिए एक सुगम मार्ग मिल सकेगा.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वाराणसी दौरे पर यहां के चौड़ीकरण अभियान को बारिश के बाद शुरू करने का दिशा निर्देश दिया था. साथ ही सरकार की तरफ से 215 करोड रुपए की स्वीकृति भी दे दी गई.

इन वजहों से भी चर्चा में रहा दालमंडी का चौड़ीकरण अभियान

दालमंडी चौड़ीकरण अभियान को जब शासन द्वारा तय किया गया, इसके बाद से ही स्थानीय दुकानदारों ने इस चौड़ीकरण अभियान को लेकर असहमति जताई. उनका कहना है कि करीब 180 से अधिक दुकान भवन चौड़ीकरण अभियान की जद में आएंगे, जिससे उनका रोजगार प्रभावित होगा.

भवन के साथ-साथ आधा दर्जन मस्जिद भी आ सकते हैं जद में

उनके अनुसार अगर करीब 17 मीटर तक यहां की गलियों को चौड़ा किया जाएगा तो इसकी जद में भवन के साथ-साथ आधा दर्जन मस्जिद भी आ सकते हैं. हालांकि अब सरकार की तरफ से इस क्षेत्र के चौड़ीकरण अभियान की पूरी रूपरेखा तय कर ली गई है, जिससे लोगों को मंदिर जाने के लिए एक सुगम मार्ग मिल सके. खुद वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधार शिला रख रहें है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget