एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में मानसिक तनाव में चल रही छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida News: परिजनों का कहना है कि बरामद की गई चिट का उस विषय से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी कॉलेज प्रशासन ने अनुचित कार्रवाई की और उसे मानसिक दबाव में डाल दिया.

ग्रेटर नोएडा की शारदा विश्वविद्यालय में बीडीएस की छात्रा की आत्महत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है. इसी बीच नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज की बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर पर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान खुशबू पंडित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली थीं और यहां सिग्मा-4 स्थित ग्रांड फोर्ट सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहती थीं.

मंगलवार देर रात खुशबू का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई को खुशबू का केसीसी कॉलेज में एक पेपर था. परीक्षा के दौरान उसके पास से एक नकल की चिट मिलने का आरोप लगाया गया था, जिसके चलते उसकी उत्तरपुस्तिका छीन ली गई और नई शीट दी गई. इस घटना के बाद से ही वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी.

मृतका के भाई विकास पंडित की तहरीर पर पुलिस ने FIR की दर्ज

परिजनों का कहना है कि बरामद की गई चिट का उस विषय से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी कॉलेज प्रशासन ने अनुचित कार्रवाई की और उसे मानसिक दबाव में डाल दिया. मृतका के भाई विकास पंडित की तहरीर पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन, एक अज्ञात शिक्षक और एक कर्मचारी के खिलाफ प्रताड़ना की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि खुशबू के तनाव में होने की बात सामने आई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

कॉलेज प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया

इस दुखद घटना पर जीएनआईओटी कॉलेज प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है. संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने बयान जारी कर बताया कि खुशबू एक मेधावी छात्रा थीं. कॉलेज की ओर से घटना के बाद छात्रा की काउंसलिंग भी कराई गई थी और उसने 10 से 16 जुलाई तक के सभी शेष पेपर और 24 से 26 जुलाई के बीच होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी नियमित रूप से दी थीं.

संस्थान ने परिजनों को हर संभव का दिया आश्वासन

संस्थान ने छात्रा के परिजनों से संपर्क कर शोक संवेदना जताई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है. इस घटना ने न सिर्फ शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति और उन्हें मिलने वाले परामर्श की गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर चिंताएं उत्पन्न कर दी हैं. जरूरत है कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ मानसिक समर्थन भी पूरी गंभीरता से दिया जाए, जिससे इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget