एक्सप्लोरर

Pilibhit News: आवारा गौवंश का इलाज कर बांधना पड़ा महंगा, प्लाट मालिक ने साथियों के साथ युवक को जमकर पीटा

UP News: घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई जिसके आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आवारा गौवंश का इलाज करना युवक को महंगा पड़ गया. आरोप है कि पीड़ित ने आवारा गौवंश का इलाज कर छतरी चौराहे स्थित दुकान मालिक के प्लाट पर घायल बछड़े को उसकी सहमति से रखा था लेकिन प्लाट स्वामी ने अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी. किसी तरह घायल ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई जिसके आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. घटना थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहा स्थित जायसवाल किराना स्टोर की है.

क्या लगाया आरोप
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक विवेक कुमार का आरोप है कि बीती रात छतरी चौराहे स्थित जयसवाल किराना स्टोर भानु के प्लॉट में बीते दिनों उसने घायल आवारा गोवंश बछड़े को इलाज कर रेस्क्यू किया था जिसको प्लाट स्वामी भानु जयसवाल की सहमति से उसके प्लाट पर बांध दिया था. किसी बात को लेकर बीती रात दुकान स्वामी भानु जयसवाल ने पीड़ित विवेक को अपनी दुकान पर बुलाया और अपने साथियों के साथ हाथापाई शुरू कर मारपीट करने लगे. 

Bijnor News: मोबाइल चोरी के शक में युवक को जंगल ले गए पड़ोसी, पेड़ से बांधकर की तालिबानी अंदाज दी यह सजा

दुकानदार ने बचाया
पीड़ित को पिटता देख पास के दुकानदार ने किसी तरह उसे बचाया और थाने लेकर चले गए. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर घायल को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मामले की कार्रवाई में जुट गई है.

पीड़ित विवेक ने बताया कि उसने, घायल गोवंश को अनुमति लेकर दुकानदार भानु जयसवाल के प्लाट में बांध दिया था. इसके बाद जसपाल ने बीती रात अचानक बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर बछड़े को बाहर कर दिया. इसकी सूचना उसने पुलिस को दी है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अब आरोपी समझौते का दबाव बनाते हुए धमकी दे रहे हैं.

पुलिस ने क्या बताया
सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि, विवेक द्वारा अपना बछड़ा प्लॉट स्वामी के प्लाट में बांधा गया था जिसको लेकर आपस में कुछ विवाद हो गया. रवि कश्यप और उसके दोस्तों ने विवेक से मारपीट की. मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है.

Basti News: हो जाइए सावधान! बस्ती में घूम रहा बच्चा चोर गिरोह, 5 साल के बच्चे की कर रहे थे चोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget