एक्सप्लोरर

Pilibhit: पीलीभीत में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, 4 घंटे की पैरोल पर छूट कर युवक ने की शादी, बाद में फिर गया जेल

UP News: यूपी के पीलीभीत में कैदी ने 4 घंटे की पैरोल पर छूटकर अपनी मंगेतर से शादी की. जिसके बाद उसे वापस जेल भेज दिया गया है.

Pilibhit News: यूपी के पीलीभीत (Pilibhit) में अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां जेल में बंद सजा काट रहा कैदी न्यायालय के आदेश पर 4 घण्टे की पुलिस अभिरक्षा में पैरोल पर लाया गया था, जिसके उसकी मंगेतर के साथ सात फेरे करवाने के बाद दुल्हन को उसके परिजनों के साथ विदा कर दिया गया और दूल्हा फिर से जेल की सलाखों के पीछे चला गया.
 
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पीलीभीत निवासी एक लड़की का विवाह शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार के साथ तय हुआ था. दोनों साथ-साथ घूमने फिरने लगे लेकिन कुछ दिनों बाद अमित द्वारा युवती से दहेज की मांग को लेकर झगड़ा हो गया और पीड़िता ने अपने ही मंगेतर पर थाने में शिकायत कर दहेज एक्ट सहित जबरन रेप का केस दर्ज करवा दिया. फिर क्या था पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. दोनों की शादी की रस्म पहले ही पूरी हो चुकी थी, शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी लेकिन शादी टूटने से सोनम के घर पर पहाड़ टूट पड़ा. वही जेल जाने के बाद लड़के के परिवार वालों ने समझौते की बात रखकर युवती से शादी का प्रस्ताव रख दिया. जिसके बाद 23 अगस्त को शादी की बात तय हो गई.

इस शादी को लेकर हो रही काफी चर्चा
दोनों पक्षों ने कोर्ट में जाकर अपना अपना हलफनामा दाखिल किया और आपस में सुलह समझौता कर रेप के आरोपी ने लड़की से शादी करने की गुजारिश की. फिर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने लड़के को 4 घंटे की पैरोल दे दी और पुलिस अभिरक्षा में उसे शादी कर अपना प्रूफ कोर्ट में दाखिल करने के आदेश भी दे दिए. जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में शादी की गई. शहर में पुलिस अभिरक्षा के बीच इस दूल्हे की शादी को लेकर काफी चर्चा है. वहीं दुल्हन की ओर से सार्वजनिक किया गया पत्र जिसमें उसने लिखा है कि उसकी शादी कुछ दिनों पहले शाहजहांपुर के अमित कुमार से तय की गई थी. पारिवारिक मनमुटाव के कारण आपसी मतभेद रहा और परिजनों ने शिकायत कर उसे जेल भिजवा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget