एक्सप्लोरर

Kaushambi News: घरातियों ने बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, डीजे और जनरेटर में लगाई आग, वजह कर देगी हैरान

Kaushambi News: पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जब कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के घर गए थे तभी किसी बात पर विवाद हुआ था. दोनों पक्षों में तभी से अनबन चल रही थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने बारात पर हमला कर दिया.

Kaushambi News: यूपी के कौशांबी में एक शादी समारोह में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब अचानक किसी बात को लेकर घरातियों ने डीजे पर नाच रहे बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया. मारपीट में दूल्हे का भाई एवं भतीजा समेत आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए. इस दौरान उन्होंने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले और डीजे में भी आग लगा दी. जिसके बाद डीजे का साउंड, मशीन एवं जनरेटर धूं-धूंकर जल गया. 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, इनमें से एक बाराती की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. झगड़ा किस बात पर हुआ अभी तक इसपर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. चर्चा है कि कन्या पक्ष के लोगों से बारातियों का उनके गांव में विवाद हुआ था, इसी खुन्नस से बारात की चढ़त के दौरान उनसे मारपीट की गई. 

घरातियों ने किया बारातियों पर हमला

ये घटना मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के कैमा का मजरा लोधन का पुरवा की है, जहां मंझा सिंह के बेटे राजेश कुमार की बारात से करारी थाना क्षेत्र के एदिलपुर में हंजापुर गांव के सुग्गा के घर आई थी. बारात जैसे ही कन्या पक्ष के घर पर पहुंची तो उनके स्वागत की रस्म शुरू की गई. इसी दौरान किसी बात को लेकर कन्या पक्ष के दर्जनों लोग लाठी डंडे लेकर आए और डीजे की धुन पर नाच रहे वर पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया. इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बारातियों पर ईंट पत्थर भी बरसाने शुरू कर दिए.

दौड़ा-दौड़ाकर बारातियों को पीटा 

बारात पर अचानक हमला होने से वहां भगदड़ मच गई. बराती जान बचाने के लिए भागने लगे. मारपीट में वर पक्ष से दूल्हे का भाई उमेश कुमार, भतीजा रामदास, नाती अमरेश कुमार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. कन्या पक्ष के लोगों ने डीजे वाहन में आग लगा दी. जिससे डीजे बैंड धूं-धूंकर जलने लगा. इस दौरान लोगों ने दूल्हे की गाड़ी समेत कई चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए और गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई. किसी तरह से मामले को शांत कराया गया. 

दूल्हे के भाई समेत कई घायल

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची करारी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. यहां पर सभी का इलाज चल रहा है, इनमें से एक की हालत गंभीर है. दूल्हे के पिता ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ मारपीट डीजे में आग लगाने एवं वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के गांव में बारात आई हुई थी. इनकी अनबन पहले से थी, जब कन्या पक्ष के लोग वर पक्ष के घर गए थे तभी किसी बात पर विवाद हुआ था. रविवार को जब बारात आई तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई. पुलिस ने सुसगंत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- UP Rojgar Mela: पीएम मोदी ने 70 हजार कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र, सीएम योगी बोले- 'सपनों में भरा रंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
हापुड़ में दबंगों के हमले में घायल बुजुर्ग की मौत, 8 दिन बाद तोड़ा दम
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?
गैस सिलेंडर हुआ सस्ता तो दुकानदारों को राहत, जानें क्या कहा?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह बोले- मेरी मां...मां नहीं
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget