एक्सप्लोरर

फूलपुर की सियासत में दल बदलते रहे बड़े-बड़े सूरमा, जानिए इनका इतिहास

इलाहाबाद जिले की फूलपुर सीट इसलिए भी जानी जाती है क्योंकि यहां कई नेता दूसरे दलों की सवारी करते रहे हैं।

एबीपी गंगा। प्रयागराज जिले की राजनीति में चेहरे हमेशा से ही बदलाव दिखाते रहे हैं। यहां से चुनाव लड़ने वाले कई प्रत्याशियों ने अलग-अलग दलों का झंडा थामा। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कर्मभूमि फूलपुर सीट इस मामले में अव्वल है। फूलपुर से लगातार तीन बार सांसद रहे रामपूजन पटेल भी अलग-अलग दलों से चुनाव लड़े। रामपूजन 1984 में पहली बार फूलपुर से सांसद बने। हालांकि, इससे पहले 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में भी वो यहां से ताल ठोक चुके थे, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी। इन दोनों चुनावों में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा।

रामपूजन 1989 में फिर चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन इस बार उन्होंने कांग्रेस छोड़ जनता दल का दामन थाम लिया था। हालांकि, इस बार भी जनता ने रामपूजन पर ही भरोसा दिखाया और उन्हें जिताया। 1991 में हुए अगले आम चुनाव जनता दल की टिकट पर वो फिर जीत गए। 1996 में उनका जनता दल से मोह भंग हो गया और कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी की। इसी साल उन्होंने चुनाव लड़ा और सीधा चौथे नंबर पर खिसक गए। दो साल बाद 1998 के चुनाव में रामपूजन हाथी पर सवार होकर बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन बुरी तरह हारे। अगले ही साल उन्होंने फिर कांग्रेस में वापसी की और चुनाव लड़ा, लेकिन वो फिर चुनाव हारे और अपनी जमानत भी नहीं बचा सके।

बसपा से सपा में गए जंग बहादुर पटेल फूलपुर के सांसद रहे जंग बहादुर पटेल का भी ऐसा ही राजनीतिक इतिहास है। इस सीट से दो बार सांसद रहे जंग बहादुर ने भी दल बदले थे। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बसपा से की थी जिसके बाद वो सपा में चले गए। 1996 और 98 में उन्होंने सपा से चुनाव लड़ा और जीते।

रीता बहुगुणा जोशी ने भी बदला दल योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री फिलहाल भाजपा में हैं और पार्टी ने उन्हें उनके पिता हेमवती नंदन बहुगुणा की कर्मभूमि रही इलाहाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, इससे पहले वो कांग्रेस और सपा में भी रही। कांग्रेस ने उन्हें तीन बार लोकसभा चुनाव भी लड़ाया। जबकि रीता ने सपा की टिकट पर 1998 में लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वो भाजपा के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी से हार गई।

वीपी सिंह भी रहे हैं दल-बदलू देश के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी अलग-अलग दलों का झंडा थाम चुके हैं। 1971 में उन्होंने फूलपुर से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली बार लोकसभा पहुंचे। वीपी सिंह ने 1980 में इंदिरा कांग्रेस की टिकट पर इलाहाबाद से चुनाव लड़ा और फिर जीते। हालांकि 1988 में हुए उपचुनाव में वो निर्दलीय मैदान में उतरे और फिर जीते। 1989 और 91 में उन्होंने जनता दल की टिकट पर चुनाव लड़ा और इस बार भी उन्होंने जीत दर्ज की।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget