एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में मंदिर जा रहे शख्स को गोली मारी, 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घटना मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान की हैं, जहां पर सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर पंकज रस्तोगी और सतीश हलवाई के बीच विवाद हो रहा था.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना इलाके के कानूनगोयान में मंदिर जा रहे व्यक्ति को गोली मार दी गई. मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ले में दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था, वहीं से अभिजीत भटनागर पूजा पाठ करने अपनी भतीजी को लेकर मंदिर जा रहे थे, तभी एक पक्ष के संजय रस्तोगी हाथ में पिस्टल लेकर आ गया और 5 राउंड फायरिंग कर दी. फायरिंग में एक गोली अभिजीत को जा लगी. गोली लगने से अभिजीत सड़क पर गिर पड़े. फायरिंग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. 

घटना मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान की हैं, जहां पर सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर पंकज रस्तोगी और सतीश हलवाई के बीच विवाद हो रहा था, तभी पंकज का भाई संजय रस्तोगी भी वहां आ गया और हाथ में पिस्टल लेकर 5 राउंड फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में अभिजीत भटनागर पुत्र अजीत नारायण भटनागर के पैर में गोली लग गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कराई जा रही है.

हरीश रावत ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- उत्तराखंड में हो बहस कि मैं हिंदू हूं या नहीं

घायल अभिजीत भटनागर ने बताया कि वह अपनी भतीजी सैजल के साथ नवरात्रों की पूजा करने मंदिर जा रहे थे. रास्ते में पंकज रस्तोगी और उसका भाई संजय रस्तोगी पास के ही हलवाई सतीश से पैसों को लेकर लड़ाई कर रहे थे. दोनों पक्षों में थप्पड़ चल रहे थे, इसके बाद संजय अपनी लाइसेंसी पिस्टल ले आया और पांच राउंड फायरिंग कर दी. जिसमें एक गोली मेरे सीधे पैर में आकर लगी. फायरिंग के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और हमें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए हैं. मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुगलपुरा थाना क्षेत्र से फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी.

जानकारी करने पर पता लगा कि यहां पहले महिलाओं में विवाद हुआ था,यहां पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो रहा था. इसके बाद संजय रस्तोगी ने फायरिंग कर दी जिसमें अभिजीत भटनागर नामक व्यक्ति घायल हुआ है. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और एक पिस्टल भी बरामद कर लिया है आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
गाजियाबाद में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, 3 साल की मानवी की गड्ढे में डूबने से मौत; लोगों का फूटा गुस्सा
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
'भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट', ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
CM योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, जगदगुरू परमहंस आचार्य ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget