एक्सप्लोरर

हरीश रावत ने भाजपा को दी चुनौती, कहा- उत्तराखंड में हो बहस कि मैं हिंदू हूं या नहीं

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया कि उनकी सरकार ने जुम्मे की नमाज के लिए अवकाश घोषित किया था.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए हिंदू और सनातनी पहचान के मुद्दे पर बहस की चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग उन पर झूठे आरोप लगाकर सनातन धर्म और उत्तराखंड की संस्कृति के प्रति उनके योगदान पर सवाल उठा रहे हैं

हरीश रावत ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मैं चाहता हूं कि पूरे उत्तराखंड में इस पर खुली बहस हो कि मैं हिंदू हूं या नहीं, मैं सनातनी हूं या नहीं. भाजपा ने मेरे खिलाफ झूठे प्रपंच रचे और मेरे धर्म को लेकर लोगों के मन में भ्रम फैलाने की कोशिश की."

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया कि उनकी सरकार ने जुम्मे की नमाज के लिए अवकाश घोषित किया था. इस पर उन्होंने कहा, "यदि ऐसा कोई आदेश था, तो भाजपा के लोग उसे दिखाएं. नौ साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी भाजपा नेता इस कथित आदेश का प्रमाण नहीं दे सका है.

हरीश रावत ने भाजपा पर एक और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, "कहा गया कि मैंने मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात कही थी. मैं भाजपा से पूछता हूं कि वह आदेश कहां है जिसमें मैंने ऐसा कहा था? भाजपा के बड़े-बड़े झूठ को उत्तराखंड के लोगों ने पचा लिया. यह अफसोसजनक है कि सच्चाई के साथ खड़ा रहने वाला उत्तराखंड भाजपा के पाखंड और झूठ के साथ खड़ा हो रहा है.

त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर विवाद, बोले- कहावत को मुद्दा बना दिया गया

हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा समाज में भ्रम और ध्रुवीकरण पैदा करने का काम किया है. उन्होंने कहा, "मैंने उत्तराखंड की संस्कृति और सनातन परंपरा को मजबूत करने के लिए क्या किया, इस पर भी बहस होनी चाहिए. लेकिन भाजपा ने सिर्फ झूठ फैलाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की.

हरीश रावत के इस बयान के बाद अब भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि रावत का यह बयान उत्तराखंड की राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकता है. भाजपा पर सीधे हमला बोलते हुए उन्होंने अपने समर्थकों और सनातन धर्म के अनुयायियों के बीच अपनी छवि को मजबूत करने की कोशिश की है. अब देखना यह होगा कि भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और यह मुद्दा कितना आगे बढ़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
वन गुर्जरों की महापंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत, किसान नेता ने वंदे मातरम् पर कही बड़ी बात
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
राम मंदिर ट्रस्ट से निकाले गए लेकिन कम नहीं हुआ रुतबा? BJP विधायक चंपत राय से मिले; दिया खुला समर्थन
Noida News: जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू
जंतर-मंतर प्रदर्शन का असर, दिल्ली बॉर्डर पर नोएडा पुलिस का सख्त पहरा; वाहनों की जांच शुरू

वीडियोज

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget