एक्सप्लोरर

Ayodhya: बारिश के बाद अयोध्या नगर निगम की पोल खुली, जलभराव से परेशान होकर घर छोड़ रहे लोग

Water Logging in Ayodhya: बीते दो दिनों की बारिश ने अयोध्या में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. नगर निगम के सभी दावे खोखले साबित हुए. कई परिवार अपने घर छोड़ने पर मजबूर हैं.

Water Logging in Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) में हुई दो दिनों की बारिश ने अयोध्या नगर निगम (Ayodhya Nagar Nigam) की पोल खोल कर रख दी है. यह वही अयोध्या है जहां सूबे के मुख्यमंत्री (Chief Minister) आने का रिकॉर्ड बना चुके हैं. राज्य हो या केंद्र सरकार सभी अयोध्या के विकास की योजनाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन हालात जमीन पर वैसे नहीं हैं. लोग जलभराव (Water Logging) के चलते अपने-अपने घर बंद कर पलायन (Migration) को मजबूर हैं, तो जलभराव की चपेट में आई कालोनियों में राहत सहायता नाव के जरिए पहुंचाई जा रही है, जलभराव से कैसे निपटा जाए इसको लेकर मंथन हो रहा है, लेकिन इससे इतर लोग परेशान हैं और अपने घरों में कैद हैं. 

पलायन को मजबूर हो रहे हैं लोग

आयोध्या में हालात इस कदर खराब हैं कि, महिलाएं और उनके घर के पुरुष भी यह सब बैग में महज कपड़े रखकर सिर पर उठाए अपने घरों को बंद कर बाहर निकल रहे हैं, और अपने गांव की तरफ कूच कर रहे हैं. आप कालोनियों में भरे पानी और नाव के जरिए राहत सामग्री पहुंचाते लोगों को भी देख सकते हैं और नगर निगम मजिस्ट्रेट की मजबूरी भी सुन सकते हैं. यह सब कुछ उसी अयोध्या में हो रहा है, जहां एक तरफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए हुए थे और दूसरी तरफ जलभराव के चलते बच्चे और महिलाएं या तो अपने घरों में कैद थे या फिर अपने घरों को बंद कर पलायन करने को मजबूर. 

समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है

नगर निगम में अफसर अंकिता शुक्ला का कहना है कि, जलभराव की समस्या पूरे शहर में थी, लेकिन जैसे ही मुझे पता चला शाम को मुझे यहां की स्थिति पता चली तो यहां की जलभराव की समस्या दो से तीन कॉलोनी की इंटरलिंक है, फिर यहां के लोगों से पता चला कि, हमारे पास जितने पम्प हैं, सब लगा दिए हैं, यहां से मुझे पता चला कि, जो यहां पर शारदा नहर है, वहां पर इसका समाधान है. सुबह सबसे पहले मैंने वहीं पर जाकर देख कर आई हूं. मैंने पंप की व्यवस्था के लिए बोला है, बड़े पंप भी मंगा रहे हैं और छोटे पंप जो हमें मिल पाए हैं, इधर उधर से इंतजाम के बाद हम इसका पानी शारदा नहर में डालेंगे, जिससे और कहीं पर यह पानी जाकर और समस्या ना पैदा करे. 

सपा ने सरकार को घेरा 

अयोध्या में जलभराव की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीधे तौर पर योगी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाती है, लेकिन भाजपा के राज में अधिकारी बेलगाम हैं, जनता त्रस्त है, भाजपा सरकार मस्त है. 

ये भी पढ़ें.

पंजाब में कांग्रेस के दांव से मायावती नाखुश, कहा- कांग्रेस को दलितों पर भरोसा नहीं, सीएम बनाना चुनावी हथकंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget