एक्सप्लोरर

छेड़छाड़ के आरोपी की लोगों ने की पिटाई, मुंह काला कर गधे पर बैठाया

नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया. इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की.

मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया. इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया. अपर पुलिस अधीक्षक शंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पिटाई से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या

वहीं दूसरी तरफ फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र में पिटाई किये जाने से क्षुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. मलवां थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने बुधवार को बताया कि अस्ता गांव में मंगलवार शाम दलित वर्ग के धर्मपाल दिवाकर (26) नामक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उसका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने मृत युवक के परिजनों के हवाले से बताया कि युवक दिन में अपनी बकरियां चराने जंगल गया था और वहां आम के बगीचे में कुछ पत्तियां तोड़ने पर कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली. एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में परिजनों की शिकायत पर नूर मोहम्मद, उसके बेटों सलमान और आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें-

अधिकारियों से सीएम योगी बोले- जिस जमीन पर है गरीब की झोपड़ी, वह उसके नाम हो

मुंशी प्रेमचंद की 'ईदगाह' में हामिद ने जहां खरीदा था चिमटा, वहां चला प्रशासन का बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
'बैलट पेपर से मोदी पॉपुलर नहीं रहते', वाराणसी MLC चुनाव के रिजल्ट पर बोले संजय सिंह
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
Explained: क्या AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
AIMIM वाकई BJP की 'बी-टीम' है? रामदेव के 'ओवैसी दावे' पर एक्सपर्ट्स का खुलासा
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget