एक्सप्लोरर

मुंशी प्रेमचंद की 'ईदगाह' में हामिद ने जहां खरीदा था चिमटा, वहां चला प्रशासन का बुलडोजर

पिछले कुछ वर्षों से इसका प्रयोग दुकानें और अस्‍थायी मंच के रूप में किया जा रहा था. इस जगह को लोहे की जाली से घेर भी लिया गया था.

गोरखपुर: मुंशी प्रेमचंद की जिस कालजयी रचना 'ईदगाह' का बच्‍चे, नौजवान और बुजुर्ग के दिलो-दिमाग पर आज भी गहरा असर है. उसी ईदगाह के सामने बंजर जमीन है और सरकार बहादुर के नाम से कागजात में दर्ज जमीन पर अवैध अतिक्रमण को जीडीए ने जिला प्रशासन के सहयोग से कब्‍जा मुक्‍त कर दिया. पिछले कुछ वर्षों से इस जमीन पर दुकानें और अस्‍थायी मंच बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था. मुंशी प्रेमचंद ने ईदगाह कहानी में इसी जमीन पर लगने वाले मेले का जिक्र किया था. हामिद ने यहीं लगने वाले मेले से दादी के लिए चिमटा खरीदा था.

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित नार्मल रोड पर दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद के सामने खाली जमीन पर कुछ वर्षों से बंजर जमीन पर अवैध रूप से दुकानें और अस्‍थायी मंच बना लिया गया था. ये वही जगह है जिसका जिक्र मुंशी प्रेमचंद ने 'ईदगाह' कहानी में लगने वाले मेला के रूप में किया था. पिछले कुछ वर्षों से इसका प्रयोग दुकानें और अस्‍थायी मंच के रूप में किया जा रहा था. इस जगह को लोहे की जाली से घेर भी लिया गया था.

मुंशी प्रेमचंद पार्क को विस्‍तार देने की योजना

जीडीए की टीम इस जगह पर बगल में स्थित मुंशी प्रेमचंद पार्क को विस्‍तार देने की योजना बना रही है. जिला प्रशासन ने एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल और सिटी मजिस्‍ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्‍तव की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी लगवाई, तो दरगाह के आसपास के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई. जिस पर अभियान थोड़ी देर के लिए रुक गया. इसके बाद सीओ कोतवाली बीपी सिंह फोर्स के साथ पहुंचे तो दरगाह के आसपास के लोगों से जमीन का दस्तावेज मांगा गया. जिस पर जमीन का दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर एसडीएम सदर के निर्देशानुसार जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया.

इस जमीन पर अपना हक प्रस्तुत करने वाले एडवोकेट मोहम्मद सऊद ने कहा कि जिस जमीन पर कार्रवाई चल रही है, वो जमीन दरगाह मुबारक खान शहीद की है. यह जमीन एक काश्तकार की थी. जिनका नाम 1916 के अंग्रेजी शासन के बंदोबस्त में है. वह ऐसा बंदोबस्त है, जो हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के रिकार्ड में माना जाता है कि यह जमीन इनकी रही है. एडवोकेट मोहम्‍मद सऊद ने बताया कि 1986 या 1990 तक का रिकॉर्ड उनके पास है. लेकिन वर्तमान समय में वे उसे आज प्रस्तुत नहीं कर सके. उनके वरासत में उनके खानदान का नाम दर्ज हुआ. वो बाद में किसी त्रुटिवश बंजर में दर्ज हो गया. तो अब उस पर कार्यवाही चल रही है. दुरुस्त करने का समय नहीं मिल पाया. आज अचानक से यह लोग आए हैं. हमें मौका नहीं दिया गया है. आगे हम कानूनी अधिकार जो हमारे पास है, उसी के तहत काम करेंगे.

अतिक्रमण को जीडीए द्वारा हटाया जा रहा है

एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि नॉर्मल कैंपस में मुंशी प्रेमचंद पार्क के इर्द-गिर्द गोरखपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा मुंशी प्रेमचंद पार्क के विस्तार की योजना है. उस विस्तार की योजना के अंतर्गत कुछ अवैध अतिक्रमण है. उस अतिक्रमण को हटवाने के लिए आज जब हम यहां पर आए, तो यहां के नुमाइंदे और यहां के कुछ आसपास लोगों द्वारा बताया गया कि यह जमीन उनकी है. उन्‍होंने डाक्यूमेंट्स देखें, क्योंकि यह बंजर के खाते की भूमि है. सरकार बहादुर के नाम पर दर्ज है. ऐसे में सरकारी जमीन पर स्थाई प्रकार के अतिक्रमण को रहने नहीं दिया जा सकता.

गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि अतिक्रमण को जीडीए द्वारा हटाया जा रहा है. इसके साथ-साथ जमीन के मालिकाना हक जिसने प्रस्तुत किया है, उनको समय दिया गया है कि अगर उनके पास इस जमीन से संबंधित कोई भी साक्ष्य है, तो वे न्यायालय में आकर प्रस्तुत कर सकते हैं. आज यह जमीन गोरखपुर विकास प्राधिकरण के द्वारा मुंशी प्रेमचंद पाक के विस्तार की योजना के अंतर्गत ली गई है.

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों से सीएम योगी बोले- जिस जमीन पर है गरीब की झोपड़ी, वह उसके नाम हो

मथुरा: RSS के दफ्तर पर पथराव के बाद कार्यकर्ताओं से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
वाराणसी MLC नतीजों के बीच केशव के बाद ब्रजेश पाठक बोले- हम विश्लेषण करेंगे
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
यूपी चुनावः अनूपशहर और शिकारपुर सीट पर बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, आकाश आनंद ने किया ऐलान
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
'PDA की जीत पर अंदर-ही-अंदर खुश' केशव प्रसाद मौर्य का जिक्र कर अखिलेश ने चला नया सियासी दांव?
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता
इलाहाबाद HC में तोड़फोड़, वकील को जेल भेजने के आदेश पर भड़के अधिवक्ता

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget