एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचे पंकज सिंह, कहा- अफगानिस्‍तान के हालात पर है नजर, सरकार उठाएगी उचित कदम 

अफगानिस्‍तान में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि इसमें विदेश मंत्रालय और केन्‍द्र सरकार ने नजर बनाई है. जो उचित कदम होगा, वो सरकार उठाएगी.

Pankaj Singh Gorakhpur Visit: भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और भाजयुमो प्रदेश सह प्रभारी सुभाष यदुवंश भाजयुमो के 'आजादी का अमृत महोत्‍सव' कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अति‍थि गोरखपुर पहुंचे. कार्यक्रम में पहुंचते ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका पूरी गर्मजोशी के साथ स्‍वागत किया. इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि भारत माता की जय बोलने में शर्म करने और राष्‍ट्रगान की लाइन भूल जाने वाले राष्‍ट्रवादियों का सामना कैसे करेंगे. उन्‍होंने अफगानिस्‍तान में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर कहा कि इसमें विदेश मंत्रालय और केन्‍द्र सरकार ने नजर बनाई है. जो उचित कदम होगा, वो सरकार उठाएगी.

किसानों में कोई नाराजगी नहीं
गोरखपुर क्‍लब में भाजयुमो की ओर से आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्‍सव' कार्यक्रम में मंगलवार को बतौर मुख्‍य अतिथ‍ि पहुंचे. सपा के सदन से लेकर सड़क तक हंगामे को लेकर भाजयुमो प्रदेश प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि उन्‍हें मुंह छुपाने के लिए हंगामा करने की जरूरत है. जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में शर्म आती है. जो देश का राष्‍ट्रगान गाने में लाइन भूल जाते हों और उसके बाद एक-दूसरे की शक्‍ल देखते हों. ऐसे लोग सदन में आकर राष्‍ट्रवादियों का सामना कैसे कर सकते हैं. किसानों की नाराजगी के सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि वो पश्चिम का कल दौरा करके आए हैं. किसानों में कोई नाराजगी नहीं है. जहां पर भी कन्‍फ्यूजन है, वो कन्‍फ्यूजन समाप्‍त होना चाहिए.

बातचीत से ही रास्‍ता निकलेगा
पंकज सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से लगातार निमंत्रण भी किसानों को है. सरकार बातचीत के लिए तैयार है. वे उम्‍मीद करते हैं कि बातचीत के माध्‍यम से सकारात्‍मक हल निकलेगा. सरकार खुद ही लगातार बात कर रही है. निमंत्रण भी उन्‍हें कई बार दिया गया है. बातचीत से ही आने वाले समय में सकारात्‍मक रास्‍ता निकलेगा. ब्राह्मणों की नाराजगी पर हुए सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि हम सभी लोग भारतीय होकर राष्‍ट्रवाद की बात करते है.

हम राष्‍ट्रवाद की बात करते हैं
पंकज सिंह ने कहा कि हम सभी का धर्म भारतीय है और हम राष्‍ट्रवाद की ही बात करते हैं. हम भारत माता की जय बोलते हुए आगे बढ़ने वाले हैं. जिन लोगों ने जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटा है, इसके बारे में तो वो लोग ही जवाब दे सकते हैं. हम सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाले और भारत माता की जय बोलने वाले सपूतों को साथ लेकर चलते हैं. अफगानिस्‍तान में भारतीयों के फंसे होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इसमें विदेश मंत्रालय और केन्‍द्र सरकार ने नजर बनाई है. जो उचित कदम होगा, वो सरकार उठाएगी.

चुनाव के लिए तैयार हैं 
पंकज सिंह ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर 2017 से ही तैयार हैं. उन्‍होंने कहा कि पार्टी जिस दिन एक चुनाव समाप्‍त होता है, दूसरे के लिए तैयार रहती है. कार्यकर्ता और संगठनात्‍मक स्‍तर पर भी उसे मजबूत और तैयार करने के लिए प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है. आज चुनाव नजदीक आ गए हैं, तो उसके लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं. पंकज सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, इसके लिए नौजवान पूरी तरह से तैयार हैं. इतना तो तय है कि भाजपा पिछली बार से अधिक सीटों पर चुनाव जीतेगी.

ये भी पढ़ें: 

कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की 'अनुशासनहीनता' देख भाग खड़े हुए स्वतंत्र देव सिंह !

Uttarakhand Election 2022: AAP ने कर्नल अजय कोठियाल को बनाया सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget