एक्सप्लोरर

Oxygen Plant in Shamli: शामली को मिला ऑक्सीजन प्लांट, सीएचसी के 25 बेड पर होगी सीधी सप्लाई

Oxygen Plant in shamli: यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शामली के सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया. ये सीएचसी में 25 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई करेगा.

Oxygen Plant in Shamli: उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि, आज देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है. आम जनमानस के हितों को लेकर बड़ी संख्या में काम कर रही है और उसी का नतीजा है कि आज शामली जैसे छोटे जनपद में भी बड़ी संख्या में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. 

25 बेड पर होगी सीधी सप्लाई

दरअसल, आपको बता दें कि है ऑक्सीजन प्लांट जनपद शामली के थाना भवन कस्बा स्थित सीएचसी परिसर में लगा इस प्लांट के लग जाने से सीएचसी में 25 बेड में ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई होगी, जिससे कि भविष्य में किसी भी प्रकार की बीमारी कोरोना वेव से बचने के लिए यह बहुत ही निर्णायक साबित होगा. ऑक्सीजन प्लांट की कीमत करीब 50 लाख रुपये है. आपको बता दें कि, शामली जनपद में 5 ऑक्सीजन प्लांटों का पहले ही शुभारंभ हो चुका है. अब यह शामली में छठा ऑक्सीजन प्लांट है, जिसका गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने उद्घाटन किया.

किसी को शहर नहीं भागना पड़ेगा 

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि, देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के जनपदों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने का काम किया है और थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है यह मुख्यमंत्री की देन है. गन्ना मंत्री ने बताया कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाने से क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि अगर कोई कैजुअल्टी हो जाती है तो महानगरों की तरफ नहीं दौड़ना पड़ेगा, अब ऑक्सीजन की सुविधाएं उपलब्ध होगी. गन्ना मंत्री ने बताया कि, गन्ना विभाग की ओर से 50 लाख की लागत से 250 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट के माध्यम से अस्पताल में 25 बेड को ऑप्शन सुविधा दी जाएगी.

ये भी पढ़ें.

Pollution Free Noida: प्रदूषण मुक्त नोएडा के लिए बड़ा अभियान, 17 विभागों को मिली जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget