एक्सप्लोरर

बस्ती: मेडिकल कॉलेज से गायब हो गए 40 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, अधिकारियों को नहीं लगी भनक

यूपी के बस्ती में कोविड अस्पताल से कई जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर गायब कर दिए गए. सिलेंजर की कालाबाजारी से कोरोना की दूसरी लहर में मोटा मुनाफा कमाया गया. मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं.

बस्ती. मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल कैली में जंबों ऑक्सीजन सिलेंडर घोटाला सामने आया है. कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल से 40 जंबो सिलेंडर गायब हो गए. इसकी रिपोर्ट तक ऑक्सीजन नोडल अधिकारी और सहायक नोडल अधिकारी ने प्राचार्य को नहीं की. मेडिकल कालेज प्रशासन को सिलेंडर गायब होने या फिर कालाबाजारी करने की जानकारी ही नहीं है. यह सिलेंडर उस समय से गायब है, जब पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. जिसके अभाव में न जाने कितने मरीजों की मौत हो गई थी. मामले का खुलासा कभी न होता अगर शासन ने खरीदे गए सिलेंडर का हिसाब-किताब न मांगा होता. सिलेंडर गायब होने की खबर लगते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया.

प्राचार्य डा. मनोज कुमार की ओर से जब इसकी जांच कराई गई तो ये साबित हो गया कि बड़ी संख्या में सिलेंडर गायब है. मामला सामने आने के बाद सबके हाथ-पैर फूल गए, छानबीन तेज हो गई. मयूर ऑक्सीजन प्लांट से लेकर स्टोर और खलीलाबाद के पास सिलेंडर से भरे वाहन के पलटने के स्थान तक जांच हुई, मगर कहीं भी सिलेंडर का पता नहीं चला. खलीलाबाद पुलिस से भी जानकारी ली गई. मगर सिलेंडर का कहीं भी पता नहीं चला. प्राचार्य का कहना है कि जांच में टीम लगा दी गई हैं, रिपोर्ट मिलते ही संबधित जिम्मेदारों के खिलाफ डीएम की अनुमति के बाद विधिक कार्रवाई कर दी जाएगी.

सिलेंडर की कालाबाजारी होने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पचपेड़िया रोड पर स्थित एक प्राइवेट निजी अस्पताल में छापा मारकर पांच जंबों सिलेंडर बरामद किए गए. वहीं एक अन्य हैप्पी नामक निजी अस्पताल का लाइसेंस इसलिए निरस्त कर दिया गया, क्योंकि यहां पर मरीजों से प्रति घंटा ऑक्सीजन का पांच हजार रुपया लिया जाता था. बताया जा रहा है कि कैली अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर निजी अस्पतालों को महंगे दामों पर बेचा जाता था.

32 लाख में खरीदे थे 200 खाली सिलेंडर
बता दें कि खाली ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने 200 खाली सिलेंडर लगभग 32 लाख में खरीदे थे. इस तरह अगर देखा जाए तो लगभग साढ़े छह लाख के खाली सिलेंडरों को गायब कर दिया गया है. जिस समय 40 सिलेंडर की कालाबाजारी की गई, उस समय एक भरे हुए सिलेंडर को 25 से 30 हजार में बेचा जा रहा था. इस तरह घपलेबाजों ने सिर्फ एक बार में 12 लाख से अधिक कमाए. 

बीजेपी नेता ने की कार्रवाई की मांग
उधर, बीजेपी नेता अनूप खरे और रुधौली विधायक संजय जायसवाल ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. सीएमसी डॉक्टर सोमेश श्रीवास्तव ने इस बारे में बताया की सिलेंडर गायब नहीं हुए है, स्टॉक पूरा है मगर कितना स्टॉक है इसकी जानकारी वे नही दे सके.

ये भी पढ़ें:

Modi-Yogi Meeting: आज पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम योगी, क्या कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत हैं!

बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार सीएम योगी से मिले जितिन प्रसाद, बोले- शिष्टाचार भेंट थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया
यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
डायबिटीज या है कोई बीमारी तो कैसे रखें करवाचौथ का व्रत, कैसे रहें एक्टिव?
Embed widget