एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में ऑपरेशन कालनेमि बना सोशल मीडिया पर ट्रेंड, ढोंगियों के खिलाफ कार्रवाई को मिला समर्थन

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार का दावा है कि यह अभियान राज्य को धार्मिक ठगी और फर्जी साधु-संतों से मुक्त करने के लिए यह कदम बेहतर साबित होगा.

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुरू किया गया 'ऑपरेशन कालनेमि' सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है. धार्मिक चोला पहन कर आम लोगों को ठगने वाले फर्जी बाबाओं और ढोंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस विशेष अभियान को  सोशल मीडिया साइट एक्स पर #OperationKaalnemi पर व्यापक समर्थन मिला. यह ट्रेंड कई घंटों तक टॉप में बना रहा.

पांच दिन पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक उत्तराखंड में 200 से अधिक संदिग्ध साधु या धर्म के नाम पर अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है. सरकार का दावा है कि यह अभियान राज्य को धार्मिक ठगी और छद्म साधु-संतों से मुक्त करने की दिशा में एक निर्णायक पहल है.

सीएम धामी की इस पहल की जहां एक ओर सोशल मीडिया पर सराहना हो रही है, वहीं कई यूजर्स ने इसे सनातन धर्म की रक्षा से जोड़ते हुए देशभर में लागू करने की मांग की है. कुछ लोगों ने धामी को 'धर्म का रक्षक' कहा, तो कुछ ने इसे 'राजनीतिक स्टंट' भी करार दिया.

इस ऑपरेशन के बीच, सोमवार ,14 जुलाई को सीएम धामी ने अखबारों की कतरने शेयर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी सख्ती से काम कर रही है, दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो रही है और पारदर्शिता, जवाबदेही व जनसेवा को शासन का आधार बनाया गया है. ऑपरेशन कालनेमि के अंतर्गत 100 से अधिक पाखंडी अब कानून की गिरफ्त में हैं. उत्तराखण्ड की पुण्यभूमि पर किसी भी प्रकार का ढोंग, छल या धार्मिक आवरण में छिपा अपराध सहन नहीं किया जाएगा.

Watch: नहीं देखा होगा लैंडस्लाइड का ऐसा खौफनाक मंजर, पहाड़ों पर खतरे में है आपकी जान! वीडियो वायरल

दूसरी ओर विपक्षी दलों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस अभियान को लेकर पारदर्शिता और धार्मिक भेदभाव को लेकर सवाल भी उठाए हैं. उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाईयों में कानून का पालन और धार्मिक स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए.

डिपोर्ट किया जाएगा शख्स!
200 मामलों में से एक मामला थाना सहसपुर का था. यहां पुलिस द्वारा साधु-संतो के भेष में घूम रहे एक संदिग्ध व्यक्ति रूकन रकम उर्फ शाह आलम, पुत्र आबूर, निवासी ग्राम साखीपुर, जिला टंगाईल, ढाका, बांग्लादेश, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में उसके बांग्लादेशी नागरिक होने तथा अवैध रूप से भारत में रहने की जानकारी प्राप्त हुई थी. अभियुक्त के विरूद्ध थाना सहसपुर पर विदेशी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था. 

अभियुक्त के पास से पुलिस को उसके बाग्लादेशी नागरिक होने सम्बन्धित कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ था. पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में विदेश मंत्रालय के माध्यम से बांग्लादेश सरकार से सम्पर्क कर अभियुक्त रूकन रकम के बांग्लादेशी नागरिक होने सम्बन्धी दस्तावेज प्राप्त किये गये हैं. जिसमें अभियुक्त के जिला तंगेल के होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त उसे बांग्लादेश डिपोर्ट किया जायेगा.

यह देखना दिलचस्प होगा कि यह अभियान भविष्य में कैसा परिणाम देता है और क्या आस्था के नाम पर भोले भाले लोगों को लूटने वाले सावधान होंगे या नहीं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर
योगी सरकार में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, समयबद्ध समाधान पर जोर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget