रायबरेली में हुआ भीषण सड़क हादसा, हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
रायबरेली में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गंगा गंज स्थित पेट्रोल पंप के पास उस समय भीषण हादसा हो गया जब ट्रैक्टर और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए छोटू उर्फ गनपत पुत्र प्रेम सिंह ग्राम बहरा थाना उच्चैन जिला भरतपुर राजस्थान पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर निकला ही था कि रायबरेली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप संख्या (एचपी 93-3089) ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए. वहीं, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम ने आनन फानन गंभीर रूप से घायल छोटू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गयी.
ट्रैक्टर और पिकअप में हुई टक्कर एसआई असगर अली ने बताया कि गंगा गंज स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर और पिकअप की जोरदार टक्कर हुई थी जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौत हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें:
प्रयागराज: सरकारी बुलडोजरों ने जमींदोज किया योगी के कैबिनेट मंत्री पर रिमोट बम से हमले के मास्टरमाइंड सपा नेता का काम्पलेक्स
कानपुर: निर्माण के दौरान बगल की इमारत का पिछला हिस्सा गिरा, मलबे में दबे शख्स को निकाला गया
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























