एक्सप्लोरर

कानपुर: निर्माण के दौरान बगल की इमारत का पिछला हिस्सा गिरा, मलबे में दबे शख्स को निकाला गया

कानपुर के कुली बाजार इलाके में बिल्डिंग निर्माण का काम चल रहा था. लगभग 40 फुट बेसमेंट के लिये गड्ढा खोदा गया था. इसी दौरान निर्माण स्थल से लगी हुई इमारत का पिछला हिस्सा ढह गया. इस हादसे में एक शख्स घायल हुआ है. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कानपुर: कानपुर के कुली बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मानकों को ताक पर रख कर किये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान बगल की जर्जर बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिर गया. जिसमें शुरुआती दौर में कई लोगों के दबे होने की सूचना से प्रशासन के भी हाथ पांव फूल गए. रेस्क्यू के दौरान एक शख्स को घायल अवस्था मे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए उर्सला हॉस्पिटल भेजा गया है. वहीं, प्रशासन ने बिल्डिंग में रह रहे लोगों से उनकी सूची तैयार की और लोगों को उस बिल्डिंग से हटा कर दूसरी जगहों पर भेज दिया गया है. अधिकरियों का कहना है कि फिलहाल लोगों से पूछ लिया गया है किसी के दबे होने की जानकारी नहीं है. अभी भी सामान मलबे में दबे हैं, NDRF की टीम आ कर मलबे को हटाएगी.

मानकों को ताक पर रखकर निर्माण

कानपुर के कुली बाजार में मंगलवार को लगभग 40 फुट से अधिक खोदे गए बेसमेंट में बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था, निर्माण के चलते बगल की पुरानी बिल्डिंग का पीछे का हिस्सा ढह गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची जिला प्रशासन व पुलिस विभाग की टीम ने तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं, मलबे को हटाकर लगातार जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है.

कानपुर के दबंग बिल्डर विनोद जैन भाजपा नेता रवि शुक्ला व कांग्रेस नेता पवन गुप्ता की पार्टनरशिप में इस बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा था. बिल्डिंग को भी ताक पर रखकर लगभग 40 फुट से अधिक का गड्ढा खोदा गया था, जिसके चलते एक बड़ा हादसा कानपुर के कुली बाजार में देखने को मिला.

जेई से सांठगांठ कर दबंग बिल्डर कर रहे निर्माण

विनोद जैन की कुली बाजार के अंदर कई अवैध बिल्डिंग हैं. बिल्डिंगों निर्माण में जेई से सांठगांठ करके मानकों को ताक पर रखकर इनका निर्माण करवाया गया है. इलाकाई लोगों द्वारा कई बार इस पूरे मामले में जिले के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन जिले के अधिकारियों ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की. शहर में अवैध बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है, उसे साफ तौर पर यह कहा जा सकता है कि केडीए विभाग और जिला प्रशासन अपनी गहरी नींद में सो रहा है जिसके चलते इतना बड़ा हादसा कानपुर के कुली बाजार में देखने को मिला. मेयर प्रमिला पांडे ने पूरे मामले पर केडीए VC से बात करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात कही.

अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाल लिया गया है. जानकारी की गई है, लोगों से किसी के दबे होने की अब कोई संभावना नहीं है. सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है और दबंग बिल्डर के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब देखने वाली बात यह होगी कि ऐसे दबंगों के ऊपर जिला प्रशासन विभाग द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे देखने को ना मिले.

ये भी पढ़ें.

ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी की सफलता दर यूपी में सबसे अच्छी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget