एक्सप्लोरर

प्रयागराज: सरकारी बुलडोजरों ने जमींदोज किया योगी के कैबिनेट मंत्री पर रिमोट बम से हमले के मास्टरमाइंड सपा नेता का काम्पलेक्स

यूपी में लगातार माफियाओं पर योगी सरकार नकेल कसती जा रही है. उनकी अवैध तरीके से बनाई गई संपत्तियों को सरकार ध्वस्त कर रही है. इस क्रम में सपा नेता की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया गया.

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चलाया जा रहा योगी सरकार का आपरेशन नेस्तनाबूत अभियान लगातार जारी है. इस अभियान के तहत आज यमुनापार के महुआरी इलाके में माफिया घोषित किये गए समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्र के काम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर उसे ज़मींदोज़ किया गया. दिलीप मिश्र समाजवादी पार्टी का नेता है और ब्लाक प्रमुख भी रह चुका है. इन दिनों वह यूपी की फतेहगढ़ जेल में बंद हैं. उसके खिलाफ यूपी और महाराष्ट्र में पचास के करीब आपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं. वह योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर दस साल पहले रिमोट बम से हुए हमले का मास्टर माइंड भी रहा है.

बिना नक्शा पास किये बना था कॉम्पलेक्स

प्रयागराज के यमुनापार के महुआरी इलाके में दिलीप मिश्र का तीन मंज़िला काम्प्लेक्स है. इसमें नीचे दुकानें बनी हुई हैं और ऊपर के दो हिस्सों में लाज चलता है. विकास प्राधिकरण के मुताबिक़ तकरीबन तीन सौ स्क्वायर मीटर में बने इस काम्प्लेक्स को नक्शा पास कराए बिना ही बनाया गया था. अवैध निर्माण की वजह से विकास प्राधिकरण ने तीन महीने पहले ही इसे कुर्क कर लिया था. बाद में इसके ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किये गए थे. तीन सरकारी बुलडोज़रों ने कई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान इसे ज़मींदोज़ कर दिया गया.

लगातार हो रही है कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान कई विभागों की टीम के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी मौजूद थी. सरकारी अमले ने इससे पहले भी दिलीप मिश्र के एक शॉपिंग काम्प्लेक्स को गिराया है. उसके खिलाफ यह दूसरी कार्रवाई है. प्रयागराज में दिलीप मिश्र से पहले पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के विधायक विजय मिश्र, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बच्चा पासी और राजेश यादव समेत कई अन्य की सम्पत्तियों पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें.

पीलीभीत: जालसाजों का कारनामा, सरकारी डाकघर को बेचा, रातों-रात गिराया और मलबा तक गायब      

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, साथी खिलाड़ी ने ही मारी गोली
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ
योगी सरकार में डिजिटल तकनीक से पारदर्शी बनीं पोषण योजनाएं, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा पूरा लाभ
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP
Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
बॉबी देओल के नक्शेकदम पर चलेंगे दोनों बेटे, आर्यमान और धरम का सपना है एक्टिंग
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
'हम आपको आराम नहीं करने देंगे', सिद्धारमैया ने छोड़ी कर्नाटक CM की कुर्सी तो बोले केसी वेणुगोपाल
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Heel Pain Is A Big Problem: सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
सुबह उठते ही एड़ियों में होता है तेज दर्द, जानें यह किस बीमारी का संकेत?
Embed widget