एक्सप्लोरर

मकर संक्रांति पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, सुबह चार बजे से ही शुरू हुआ स्नान

मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंचें। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस मौके पर एक करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। मकर संक्रान्ति का स्नान पर्व  आज यानी पंद्रह जनवरी को संगम नगरी प्रयागराज में लगे माघ मेले में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति पर माघ मेले में तकरीबन एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने और संगम में आस्था की डुबकी लगाने की उम्मीद है। मकर संक्रांति का स्नान संगम पर सुबह 4 बजे से ही शुरू हो चुका है। मकर संक्रांति का प्रयागराज में विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता है कि सभी देवी देवता भी यहां अदृश्य रूप में मौजूद रहते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। ग्रह नक्षत्रों के ख़ास संयोग की वजह से इस बार के संक्रांति स्नान का फल ख़ास फायदा देने वाला होगा। जानकारों के मुताबिक़ मकर संक्रांति पर गंगा में तीन बार डुबकी लगाये और तेल, तिल के साथ ही अपनी सामर्थ्य के मुताबिक धान्य का दान देना शुभ है।

मकर संक्रांति पर संगम में एक करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, सुबह चार बजे से ही शुरू हुआ स्नान

प्रयागराज में 2560 बीघे में बसाये गए माघ मेले को तीन जोन और सात सेक्टरों में बांटा गया है। इसके साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पांच किलोमीटर के दायरे में बारह स्नान घाट बनाये गए हैं। कुम्भ मेले की ही तर्ज पर स्नान घाटों पर डीप वाटर बैरिकेटिंग, जाल और घाटों पर रेत भरकर बोरियां लगायी गई हैं। इसके साथ ही स्नान के बाद घाटों पर निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए कांसा घास भी बिछायी गई है। जबकि महिलाओं के लिए सैकड़ों की तादाद में स्नान घाटों पर चेंन्जिग रुम भी बनाये गए हैं। प्रशासन ने मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम का दावा किया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस ने मेले में ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू कर दिया है।

मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व को लेकर पूरे संगम क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही स्नान घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर जल पुलिस और गोताखोरों को भी तैनात कर दिया गया है। स्नान घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है। मेलाधिकारी रजनीश मिश्र के मुताबिक माघ मेला ड्यूटी पर आये पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग की गई है। इसके साथ ही मेले में बनाये गए अलग-अलग प्वाइंट्स पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मेले में सुरक्षा के लिए 13 थाने , 38 चौकियां और 13 फायर स्टेशन बनाये गए हैं। जबकि मेले की सुरक्षा में विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स बुलायी गई है। मेले में सिविल पुलिस के साथ ही पीएसी और आरएफ को भी तैनात किया गया है। वहीं मेले में भीड़ के चलते किसी भी आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर एटीएस और एसटीएफ की टीमों को भी मेले की सुरक्षा में लगाया गया है। इसके साथ ही पूरे मेले की तीसरी आंख से निगरानी के लिए दो सौ सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं। जबकि ड्रोन कैमरे से भी मेले पर पुलिस नजर रखेगी। इस बार माघ मेला पौष पूर्णिमा के पर्व दस जनवरी से शुरु होकर 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व तक चलेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget