एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- बीजेपी 27 जिलों में खाता भी नहीं खोल पाएगी

. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी 27 जिलों में खाता भी नहीं खोल पाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर फ्री शिक्षा, फ्री इलाज, फ्री राशन, फ्री बिजली दिया जाएगा.

Om Prakash Rajbhar Attack BJP: बरेली में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी की संयुक्त जनसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा गया. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीजेपी 27 जिलों में खाता भी नहीं खोल पाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर फ्री शिक्षा, फ्री इलाज, फ्री राशन, फ्री बिजली दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने जातिगत जनगणना कराने का वादा भी किया. वही धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में सपा की लहर है लेकिन इसे आंधी और तूफान में बदलना है.

जनता को 2014 और 2017 में ठगा गया है
बरेली के रामगंगा मैदान पर प्रजापति, कश्यप और पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बदायू के पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मंच से भाजपा पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि लोगों को 2014 और 2017 में ठगा गया है. कश्यप समाज के लोगो के लिए कहा गया कि हम आपका मुख्यमंत्री बनाएंगे भाजपा वाले हर जाति के लोगो को गुमराह करते रहे. बीजेपी ने एक ऐसा मुख्यमंत्री दे दिया जिन्हें अपनी जाति के लोगो के अलावा किसी से कोई मतलब नही हैं. मुख्य सचिव से लेकर आईजी, डीआईजी, एसएसपी सभी ठाकुर हैं. इन लोगो ने केवल समाजवादियो को बदनाम किया और दबे कुचले लोगो के साथ अन्याय किया. ये 2022 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. ये बीजेपी के लोग बहरूपिया बनकर आएंगे लेकिन यूपी के लोग अब बीजेपी के बहकावे में नही आएंगे. सरकार बनते ही हम जाति के हिसाब से जनगणना करवाएंगे. बीजेपी के लोग हर चीज को चुनाव के चश्मे से देखते हैं इन्हें गरीबो की भूख भी चुनावी चश्मे से दिखती है.

सपा गठबंधन के लहर को तूफान में बदलना है
सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि  बीजेपी के लोग जिन किसानों को पास जाए तो उनसे पूछना टेनी अभी तक ग्रह मंत्री क्यों बना हुआ है. किसानो के हत्यारा अभी तक ग्रह मंत्री बनाया हुआ है. समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर के गठबंधन की लहर चल रही है. लेकिन आप लोगो को इस लहर को आंधी और तूफान में कन्वर्ट करना है. वही इत्र व्यापारी के घर से मिले करोड़ों रूपये पर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ये भाजपा का पैसा है और भाजपा की सीडीआर सार्वजनिक करना चाहिए.

मोदी, योगी और शाह तीनों है झूठे
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मोदी योगी 3 महीने के है बस. नरेंद्र मोदी एक नम्बर का झूठा है, दूसरे नम्बर का झूठा योगी आदित्यनाथ, तीसरे नम्बर का झूठा अमित शाह है. भाजपा की सरकार बनाने में ओमप्रकाश राजभर ने जितनी ताकत लगाई तब जाकर भाजपा की सरकार बनी थी. पूर्वांचल से लेकर पूरे यूपी में आंधी चल रही है सपा की. सरकार बनते ही 5 साल तक घरेलू बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा. यूपी के चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त करवा दो. महगाई अपने आप आधी हो जाएगी. जिस बूथ पर भाजपा को एक भी वोट नही मिलेगा ओमप्रकाश राजभर अपने एकाउंट से एक लाख रुपये देंगे. 27 जिलों में भाजपा का खाता नही खुलने देंगे.

 यह भी पढ़ें:

Haridwar News: सुराज सेवा दल और गंगा सभा के कार्यकर्ताओं के बीच हरकी पौड़ी में जमकर हंगामा, जानें पूरा मामला

UP Election 2022: स्वाती सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों को विपक्ष देता है बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget