एक्सप्लोरर

'अगर वो कह रहे हैं तो...', RSS इंद्रेश कुमार के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने दिया जवाब

Om Prakash Rajbhar: कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा होगा. इसलिए ये बयान दिया होगा.

Om Prakash Rajbhar News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई है. जिस पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहां कि अगर इंद्रेश कुमार ने ऐसा कहा है तो उन्होंने ये लग रहा होगा. 

ओम प्रकाश राजभर ने इंद्रेश कुमार के बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर भारत समाचार से बात करते हुए कहा, 'ये उनका विचार हैं. उनकी सोच है.. अगर वो कह रहे हैं तो उन्हें ऐसा लग रहा होगा. हमारा एनडीए का पहला लक्ष्य था देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर माननीय नरेंद्र मोदी बैठें, वो लक्ष्य  हासिल हुआ. बेशक सीटें कम हुई, लेकिन सरकार एनडीए की बनी है. अटलजी की सरकार एक वोट से गिरी थी. 

आरएसएस नेता के बयान पर क्या बोले राजभर
ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले उन्होंने भी ऐसा ही बयान दिया था. राजभर ने समीक्षा बैठक के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी पार्टी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और हमने गठबंधन धर्म निभाया, लेकिन गठबंधन की तमाम पार्टी गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते..यूपी की जनता ने मोदी और योगी को नकार दिया है. 

हालांकि इस बयान के बाद ओम प्रकाश राजभर ने बाद में सफाई भी दी थी और वीडियो को फेक करार दिया. उन्होंने इस खबर को विरोधियों द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज करार दिया. 

बता दें कि यूपी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को करारा झटका लगा है. बीजेपी की सीटें 62 से घटकर 33 ही रह गई हैं. जिसके बाद कई तरह के क़यास लग रहे हैं. चुनाव के इन नतीजों पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा और कहा, “इन लोगों ने भगवान राम की भक्ति तो की थी, मगर इनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया. आज भगवान राम ने इनके अहंकार को खत्म कर दिया है. ये लोग इस चुनाव में प्रशंसनीय परिणाम नहीं दे पाए. शायद अब इन्हें लोकतंत्र की ताकत का एहसास हो चुका होगा.

महोबा में अनोखी चोरी से चकराया पुलिस का सिर, घर के आगे लिखा- 'ये मकान बिकाऊ है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी के इस एयरपोर्ट में हुआ भ्रष्टाचार? बृजभूषण सिंह के विधायक बेटे ने CM योगी से की शिकायत
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
यूपी: योगी सरकार में मंडियों की बदलेगी तस्वीर, 15 दिनों तक चलेगा स्वच्छता अभियान
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget