एक्सप्लोरर

UP Politics: योगी सरकार में ओम प्रकाश राजभर कब बनेंगे मंत्री? सुभासपा प्रमुख ने खुद दिया जवाब

UP Politics: सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के सवाल पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है. राजभर ने कहा कि जल्द ही इस बारे में आपको पता लगा जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) एक बार फिर से एनडीए में शामिल हो चुके हैं. ओपी राजभर के एनडीए में शामिल होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद दिया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार का कैबिनेट विस्तार किया जाएगा, जिसमें ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा. इस मुद्दे पर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

एक इंटरव्यू में ओपी राजभर से जब पूछा गया कि उन्हें कब तक मंत्री पद मिल सकता है, तो वो इस मुद्दे पर साफतौर पर कुछ भी कहने से बचते दिखे. रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि आपके फोटो पर कैबिनेट मंत्री तो लिखा है बस विभाग का नाम लिखना बाकी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जल्दी ही इस पर विभाग का नाम भी लिख दिया जाएगा. इससे पहले 27 जुलाई को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में राजभर ने पहले भी दावा किया था कि योगी सरकार के अगले कैबिनेट विस्तार में उनको जरूर शामिल किया जाएगा.

राजभर बीजेपी के खेमे में नजर आएंगे

आज से यूपी में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो चुका है. इस बार मानसून सत्र के दौरान राजभर बीजेपी के खेमे में नजर आएंगे और विपक्ष समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते दिखेंगे. जब इस बारे में रिपोर्टर ने राजभर ने सवाल किया कि इस बार तो आपका निशाना बदल जाएगा, पहले आप बीजेपी पर निशाना साधते थे इस बार निशाने पर समाजवादी पार्टी होगी. सवाल का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि हमारा संबंध सभी से है, ना हमारा कोई दुश्मन है, ना हम किसी के दुश्मन हैं. हम तो बस नीतियों के विरोधी हैं. बता दें कि इससे पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 17 जुलाई 2023 को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद एक बार फिर से एनडीए में शामिल होने की घोषणा की थी.  

यह भी पढ़ें:

UP Assembly Session: अखिलेश यादव ने विधानसभा में कहा- 'देश की आवाज बनें सीएम योगी, हम उनके साथ हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget