एक्सप्लोरर

CAA Rules: 'मुस्लिमों के दम पर सरकार चलाने वाले...', CAA लागू होने पर बोले ओम प्रकाश राजभर, कही ये बात

Citizenship Amendment Act: देश में सीएए की अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसे लेकर सुभासपा नेता और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी और विपक्षी पर भटकाने का आरोप लगाया.

CAA Rules Notification: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी होने पर सुहेलेदेव समाज पार्टी के नेता और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विपक्ष पर मुस्लिमों को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि इससे मुस्लिमों का कुछ भी लेना-देना नहीं है. 

ओम प्रकाश राजभर ने सीएए को लेकर सरकार द्वारा उठाए गए कदम की तारीफ की और कहा कि ये तो अच्छा हो रहा है. जो लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे कि हमें भारत की नागरिकता दी जाए और लंबे समय से भारत में रह रहे हैं. उनको नागरिकता देने का काम न तो कांग्रेस ने किया और न किसी सरकार ने किया. 

राजभर ने किया सीएए का समर्थन
राजभर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए की सरकार उस काम को कर रहे हैं तो अच्छा है. लेकिन, विपक्ष के लोग मुस्लिम भाइयों को गुमराह कर रहे हैं जबकि इस कानून से उनका कोई लेना देना नहीं है. न उनकी नागरिकता छीनी जा रही है न दी जा रही है. 

सुभासपा नेता ने कहा, ये तो उसमें साफ कहा गया है कि तीन देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान से आए गैर मुस्लिम को भारत की नागरिकता देने का कानून है. अब इस बात को लेकर विपक्ष या राजनीति करने वाले मुस्लिमों के दम पर सरकार चलाने वाले लोग चाहे वो सपा, कांग्रेस या बसपा हो वो भ्रम फैला रहे हैं. ऐसे लोगों से गुमराह होने की जरूरत नहीं है. कानून को जानने और समझने की जरुरत है कि ये कानून क्यों बना है. 

विपक्षी दल कर रहे हैं विरोध
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन अधिनियम की अधिसूचना जारी कर दी है. बीजेपी जहां इसे सरकार की उपलब्धि बता रही है तो वहीं विपक्ष दल इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमले कर रहे हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भटकावे की राजनीति कर रही है वो पहले ये बताए कि उसके राज में लाखों लोग देश की नागरिकता छोड़कर क्यों चले गए. 

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस कानून को चुनाव से ठीक पहले लागू करने पर सवाल उठाए और कहा कि पहले इसे लेकर लोगों में जो संदेह या आशंकाएं हैं उन्हें दूर करना चाहिए. 

CAA लागू होने पर सीएम योगी ने जताया पीएम मोदी का आभार, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव से भड़के अखिलेश, बोले-‘लठतांत्रिक’ तरीके
पप्पू निषाद की गाड़ी पर पथराव से भड़के अखिलेश, बोले-‘लठतांत्रिक’ तरीके
'यह साबित कर रहा है कि...', PDA रथ के भगवा रंग पर ओपी राजभर का हमला
'यह साबित कर रहा है कि...', PDA रथ के भगवा रंग पर ओपी राजभर का हमला
UP नीट यूजी काउंसलिंग रद्द, चंद्रशेखर आजाद ने SC-ST छात्रों के लिए उठाई अब ये बड़ी मांग
UP नीट यूजी काउंसलिंग रद्द, चंद्रशेखर आजाद ने SC-ST छात्रों के लिए उठाई अब ये बड़ी मांग
सरकारी योजनाओं के बावजूद बस्ती में 11 हजार बच्चे कुपोषित, घर-घर पहुंच रही टीमें
सरकारी योजनाओं के बावजूद बस्ती में 11 हजार बच्चे कुपोषित, घर-घर पहुंच रही टीमें

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
अनंत सिंह पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, 'ये आदमी मेंटली डिस्टर्ब'
IIT बॉम्बे में सुसाइड पर अभिजीत दीपके बोले, '...कितनों को जान गंवानी पड़ेगी?'
IIT बॉम्बे में सुसाइड पर अभिजीत दीपके बोले, '...कितनों को जान गंवानी पड़ेगी?'
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
35 या उससे कम गेंद में सेंचुरी, T20 में सिर्फ दो भारतीयों ने किया ऐसा, अभिषेक नंबर-1
'मिर्जापुर द मूवी' बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, 'आवारापन 2' को दी मात
'मिर्जापुर द मूवी' ने 'आवारापन 2' को दी मात, बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में महुआ मोइत्रा, 'अमृतपाल, राशिद इंजीनियर...'
चिराग पासवान हुए भावुक, आंसू पोंछते आए नजर, देखें वीडियो
चिराग पासवान हुए भावुक, आंसू पोंछते आए नजर, देखें वीडियो
किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर
किचन की चिमनी ऐसे करें साफ, चिपचिपी गंदगी झट से होगी दूर
क्या है Bluetooth Tethering? जानें कब करना चाहिए इसका इस्तेमाल
क्या है Bluetooth Tethering? जानें कब करना चाहिए इसका इस्तेमाल
Embed widget