एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर इनके साथ कर रहे हैं गठबंधन पर चर्चा, बताया कब होगा एलान?

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) यूपी में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) से पहले गठबंधन को लेकर फिर से बयान दिया है. उनके बयान से राज्य में फिर सियासी हलचल बढ़ सकती है.

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कर्नाटक (Karnataka) से कम भ्रष्टाचार नहीं है. बीते दिनों में सुभासपा प्रमुख बीजेपी सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करते रहे हैं. उन्होंने तमाम मसलों को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा कस्बे में पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'न केवल कर्नाटक में बल्कि उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार है. मैं यह एक चुनौती के साथ कह रहा हूं. राहुल गांधी कर्नाटक में 40 फीसदी भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे. उत्तर प्रदेश में कर्नाटक से कम भ्रष्टाचार नहीं है.'

UP Politics: जयंत चौधरी की अखिलेश यादव से दूरी और राहुल गांधी से नजदीकी, 2024 से पहले बढ़ेगी बीजेपी की टेंशन?

यूपी में भ्रष्टाचार पर क्या बोले?
सुभासपा प्रमुख ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, 'भ्रष्टाचार के आरोपी को यहां जांच अधिकारी बनाया जा रहा है.' गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने शासन में भ्रष्टाचार के प्रति 'कत्तई बर्दाश्त नहीं' की नीति का अक्सर दावा करते हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी सरकार को '40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार' बताकर उस पर हमला किया था.

कांग्रेस नेता ने कहा था, 'हर कोई समझता है कि कर्नाटक में बीजेपी भ्रष्टाचार का प्रतीक है.' सपा से गठबंधन टूटने के बाद राजभर योगी सरकार के काम की सराहना करते रहे हैं. ऐसे में उनका यह बयान महत्वपूर्ण है. आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर राजभर ने कहा कि गठबंधन पर फैसला चुनाव से कुछ महीने पहले लिया जाएगा.

उन्होंने कहा, 'मैं पार्टी के सभी नेताओं के साथ बातचीत कर रहा हूं. सत्ता पक्ष और विपक्ष को देश के विकास के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है.' अब गठबंधन को लेकर उनके इस बयान से फिर सियासी हलचल बढ़ सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget