एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के बयान से फंसी BJP, वायरल हो रहा Video, विरोधियों ने लगाई क्लास, चाचा शिवपाल ने बताया शर्मनाक

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव और कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. अब एक बार फिर से सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर कर विरोधी दलों के नेता उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं. वीडियो में सुभासपा प्रमुख 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के सवाल पर जवाब दे रहे हैं, उनका ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में जब उनसे सवाल होता है कि आप देख रहे हैं कि 69 हजार शिक्षक अभ्यर्थी 600 दिनों से बैठे हुए लाठी खा रहे हैं. तब इस सवाल का जवाब देते हुए वीडियो में सुना जा सकता है कि सुभासपा प्रमुख बोल रहे हैं, 'ऊ लाते खाने लायक हैं सब.' उनके इस वीडियो वाले बयान पर अब जुबानीजंग तेज हो गई है. शिवपाल यादव ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'इतना असंवेदनशील व शर्मनाक बयान देने वालों से रोजगार देने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?'

यूपी पेपर लीक: मामलों ने बढ़ाई चिंता, सिस्टम को मिल रही चुनौती, घेरे में हर सरकार, योगी राज में भी लगाम नहीं

बीजेपी पर उठे सवाल
वहीं यूपी कांग्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '69000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाला वाले अभ्यर्थी लात ही खाने लायक है- ओपी राजभर, सुभासपा अध्यक्ष (यूपी में भाजपा की सहयोगी दल). नोट: बोल ये रहे है पर शब्द भाजपा के है.'

दूसरी ओर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने पिता के बयान का बचाव करते हुए लिखा, 'आदरणीय चाचा शिवपाल यादव आपका सम्मान हम करते है 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए सभी आंदोलन करने वाले नौजवानों के प्रतिनिधि मण्डल को लेकर माननीय ओम प्रकाश राजभर एक दर्जन बार माननीय मुख्यमंत्री से मिले जिसमें कोर्ट में चल रहे विवाद का समाधान का रास्ता निकालने के लिए कहा था.'

उन्होंने आगे लिखा, 'लेकिन इस आंदोलन में कुछ यादव समर्थक उस शिक्षक माँग को सपा का प्रायोजित कार्यक्रम बनाकर रख दिया सपा का टोपी,झंडा,और सपा नेता ज़िंदाबाद आंदोलनकारी ख़ुद करने लगे 69k शिक्षक भर्ती माँग के बहाने सपा ने राजनीति करना शुरू कर दिया. 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को न्याय सुभासपा ही दिलाएगी.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget