एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- उन्हें सिर्फ यादवों की फिक्र

तीसरे चरण में ओमप्रकाश राजभर सावधान यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को सिर्फ यादवों की फिक्र है.

OP Rajbhar in Azamgarh. समाजवादी पार्टी के गढ़ में आज ओमप्रकाश राजभर ने हुंकार भरी है. तीसरे चरण में ओमप्रकाश राजभर सावधान यात्रा लेकर आजमगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को सिर्फ यादवों की फिक्र है.

अखिलेश के गढ़ में राजभर

मालूम हो कि 26 सितंबर से सुहेलदेव समाज पार्टी की सावधान यात्रा लखनऊ से निकली है. पहली रैली अंबेडकरनगर, दूसरी बनारस तो वहीं तीसरी रैली को लेकर सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सावधान यात्रा लेकर आजमगढ़ के विधानसभा दीदारगंज क्षेत्र पहुंचे.  जिसके बाद सभा को संबोधित करते हुए राजभर ने  समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में हुंकार भरी. इस बीच ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए जमकर हमला भी बोला.

SP Convention 2022: 'बीजेपी को हराने की ताकत सिर्फ सपा के पास', अधिवेशन में बोले अखिलेश यादव

आजम खान से क्यों नहीं मिलने गए

लोकसभा उपचुनाव को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा 42 डिग्री टेंपरेचर में भी रहकर प्रचार किया, उसके बाद भी नेताओं को विश्वास नहीं है. अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इसी आजमगढ़ में रमाकांत यादव से मिलकर चले जाते हैं. फिरोजाबाद जाते हैं अपनी बिरादरी से ही मिलकर चले जाते हैं. क्या खाली यादव जी ही मरते हैं, पंडित जी नहीं मरते. उन्होंने सवाल किया कि अगर जेल में अपनी जाति से मिल रहे हो तो बरेली के विधायक भी जेल में बंद है, आजम खान भी जेल में बंद थे उनसे क्यों नहीं मुलाकात की.

मुख्यमंत्री ने मेरी बात सुनी

जब उनसे पूछा गया कि आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किए तो क्या सहमति बनी. इस सवाल पर राजभर  ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मेरी बात सुनी और  तुरंत अधिकारियों को बुलाकर उसपर अमल करने को कहा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को जल्द से जल्द दिल्ली भेजने की बात कही है.

ये भी पढ़ें

Rampur: आजम खान द्वारा सुरक्षा हटाने के दावे का पत्नी ने किया खंडन, सुरक्षाकर्मियों पर ही लगाया गंभीर आरोप

डॉ, खुर्रम आलम नोमानी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से करीब 23 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. नोमानी को करीब 32 सालों का अनुभव है. इस दौरान कई ग्राउंड रिपोर्ट्स किए. 2003 में भारत नेपाल सीमा पर लड़कियों की खरीद फरोख्त पर सिद्धार्थनगर से ग्राउंड रिपोर्ट की. अबू  सलेम के पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पण के समय अबू सलेम के परिवार का इंटरव्यू सबसे पहले स्टार न्यूज़ पर प्रसारित की. 2004 के लोकसभा चुनाव से लेकर होने वाले सभी लोकसभा ,विधानसभा चुनाव  की ग्राउंड रिपोर्टिंग की. खुर्रम आलम नोमानी ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में पीजी डिप्लोमा किया. इसके बाद MA,PHD (हिन्दी) की डिग्री हासिल की. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
LDA नियमों में बदलाव करने की तैयारी में, दो प्लॉट खरीद सकेंगे पति-पत्नी
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर
'ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र जातिसूचक शब्द नहीं', रामदेव बोले- सनातन में सब बराबर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget