एक्सप्लोरर

ओपी राजभर ने कोरोना प्रोटोकॉल का उड़ाया मजाक, कहा- कोरोना अभी बच्चा है स्कूल जाएगा, चुनाव मैदान नहीं

यूपी के गाजीपुर में पंचायत चुनाव के लिये प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे ओम प्रकाश राजभर ने कोरोना नियमों को लेकर अजीबो गरीब बयान दिया. उन्होंने मास्क और दो जग की दूरी को लेकर खिल्ली उड़ाई.

गाजीपुर: पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर इन दिनों पंचायत चुनाव में भी खुलकर अपने प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार राजभर बस्तियों में करते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को गाजीपुर के सैदपुर प्रथम जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के प्रत्याशी के समर्थन में उचौरी गांव में प्रचार करने पहुंचे थे और यहां पर कोविड-19 महामारी के बीच बिना मास्क लगाए लोगों को अपने प्रत्याशी के समर्थन में वोटों की मांग की. साथ ही कहा कि कोरोना अभी बच्चा है वह स्कूल जाएगा लेकिन चुनाव के मैदान में नहीं जाएगा. साथ ही साथ उन्होंने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के पति व पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह को इशारों में दगा कारतूस भी कह डाला.

पूर्व सांसद पर साधा निशाना

जनपद गाजीपुर के सैदपुर तहसील के उचौरी गांव के राजभर बस्ती में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अंजना सिंह के पति राधे मोहन सिंह जो पूर्व सांसद भी रह चुके हैं उनको दगा कारतूस बताते हुए कहा कि जो सत्ता हासिल कर चुके और कुछ नहीं कर पाए फिर वह सत्ता की बात करते हैं, तो नाइंसाफी समझ में आती है. चार चार बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है बसपा की भी रही है और भारतीय जनता पार्टी की भी रही है. आज इस वक्त प्रदेश के हालात प्रदेश में गरीब बीमार हो रहा है तो कोई ऑक्सीजन लिए परेशान है कोई भी उन्हें स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही हैं. इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार है, जो सन 1952 से अब तक सत्ता में रहे हैं. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए क्यों नहीं ध्यान दिया. सत्ता में राजनीति करने वाले बुनियादी सुविधाओं को ध्यान ना देकर सिर्फ हिंदू मुस्लिम भारत-पाकिस्तान की बात करते हैं. अब उन्हें इस तरह की राजनीति बंद कर देनी चाहिए. देश में जिस चीज की आवश्यकता है उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

इस दौरान एक दिन पूर्व पूर्व सांसद के द्वारा सपा सरकार में चलाई गई योजना लैपटॉप ,108 एंबुलेंस, हंड्रेड डायल को अपना उपलब्धि बताए थे उस पर कटाक्ष करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार 5 साल पूर्ण बहुमत की सरकार रही है और विकास खूब की लेकिन अंत में चुनाव के बाद 47 सीटों पर आकर सिमट गई. वही विकास पूर्व सांसद राधामोहन सिंह का है.

18 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण सही फैसला

इस दौरान सरकार के द्वारा एक मई से 18 साल से ऊपर के व्यक्तियों का टीकाकरण कराने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि, यह सरकार का अच्छा कदम है. सरकार से हम कहना चाहेंगे कि सरकार चुनाव पर ध्यान ना दे कर, ऐसी बीमारी से जूझ रहे जनता को सहूलियत देने की बात करें. ऐसे महामारी में उन्हें चुनाव को स्थगित करा देना चाहिए था और जनता के लिए उनकी बुनियादी सुविधाएं ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए. लेकिन इंजेक्शन है नहीं, कहां से टीका लगाएंगे सिर्फ कह देने से और टीवी और मीडिया में दिखा देने से लोगों का कोरोना धरातल पर दूर नहीं होगा.

कोरोना प्रोटोकॉल का उड़ाया मजाक

वहीं, इस दौरान बिना मास्क लगाए जब पूर्व मंत्री से सवाल किया गया कि 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी, पर मुस्कुराते हुए कहा कि कोरोना अभी एक साल का बच्चा है वह स्कूल जाएगा, चुनावी रैली में नहीं जाएगा. यह बात गृह मंत्री अमित शाह से पूछा जाए कि, रोड शो में हमारे गृह मंत्री जाते हैं, बिना मास्क लगाए रोड शो करते हैं, जिसमें हजारों की भीड़ होती है. हमारे प्रधानमंत्री भी बिना मास्क लगाए रोड शो करते हैं क्या, उनके लिए कोविड-19 का प्रोटोकॉल लागू नहीं होता है, लेकिन हमारे लिए होता है. उन्होंने बताया कि चुनावी रैली में कोरोना क्यों नहीं जाता है, क्योंकि उसकी उम्र जब 18 साल की होगी तब और रैली में जाएगा, कोरोना शराब की दुकान पर भी नहीं जाता, क्योंकि वह शराब नहीं पीता.

ये भी पढ़ें.

UP: आरएसएस ने 50 बेड का निःशुल्‍क आइसोलेशन सेंटर बनाया, नार्मल कोविड पेशेंट हो सकेंगे आइसोलेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे बड़ा खुलासा! फर्जी रसीद बुक बरामद, आरोपियों ने कबूली वसूली की बात
Explained: क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा? कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील, RTI के दायरे में आएगा या नहीं?
क्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO आने से सबकुछ बदल जाएगा, कैसे पूरी व्यवस्था हुई तब्दील?
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
राम मंदिर ट्रस्ट में नए ट्रस्टी की चर्चाएं तेज, अब इनके नाम का रखा गया प्रस्ताव
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा
वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget