एक्सप्लोरर

UP Politics: ओम प्रकाश राजभर का ये दांव चल गया तो BJP को होगी मुश्किल! गोरखपुर से भरी हुंकार

UP News: राजभर ने कहा कि जिस दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन पहला काम शराबबंदी का होगा. प्रदेश में गरीब, कमजोर और वंचित की सबसे बड़ी बीमारी शराब है.

Gorakhpur News: सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने कहा कि गोरखपुर का कोई ऐसा गांव नहीं हैं, जहां पर उन्‍होंने दस्‍तक नहीं दी है. उन्‍होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर उन्‍होंने अलख जगाई है. उन्‍होंने कहा कि जिस दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन पहला काम शराबबंदी का होगा. प्रदेश में गरीब, कमजोर और वंचित की सबसे बड़ी बीमारी शराब है. सरकार कहती है कि इससे आमदनी होती है. गुजरात और बिहार में आमदनी कहां से आ रही है. उन्‍होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर से अक्‍ल लें और शराब बंद कर दें. रुपए वे देंगे. सभी म‍िलकर गोल बनाओ. सब लोग मिलकर बजाया जाए बाजा. अभी तो 'गोरखपुर झांकी बा, पूरी लड़ाई बाकी बा'.

गोरखपुर के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सुभासपा की ओर से रविवार को महिला हक अधिकार रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में पूर्वांचल ही नहीं, यूपी के अलग-अलग जिले से भी महिलाएं आईं. इसमें हुंकार भरते हुए सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कितने लोग चाहते हैं कि शराब बंद हो जाए. उन्‍होंने कहा कि वे पहली बार गोरखपुर नहीं आए हैं. गांव-गांव का दौरा कर चुके हैं. वे चुनाव आयोग से लेकर भारत और प्रदेश सरकार को बताना चाहते हैं कि आजमगढ़, फैजाबाद, बस्‍ती और आज गोरखपुर मंडल में महिला सम्‍मेलन कर रहे हैं. गरीब और वंचितों की सबसे बड़ी समस्‍या शराब है. इसे बैन करना चाहिए.

सरकार बनी तो पहला काम शराबबंदी का होगा- राजभर
शराब पर बैन लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि ये एक बीमारी है, जो उनके आने पर ठीक हो जाती है. वो मानने वाले नहीं हैं. गोरखपुर का कोई ऐसा गांव नहीं हैं, जहां पर उन्‍होंने दस्‍तक नहीं दी है. उन्‍होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गांव-गांव जाकर उन्‍होंने अलख जगाई है. उन्‍होंने कहा कि जिस दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन पहला काम शराबबंदी का होगा. उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम और फाइटर प्‍लेन महिलाएं चला सकती हैं, तो इन्‍हें नौकरियों में भी 50 प्रतिशत आरक्षण की व्‍यवस्‍था होनी चाहिए. जितनी भी शिक्षण संस्‍थाएं हैं, 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के पढ़ने के लिए आरक्षित कर दिया जाए.

Watch: माफिया हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी के छात्रों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल

लखनऊ में सरकार का बाजा बजाते रहेंगे- राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कापी, किताब, कपड़ा, भोजन, साइकिल, जूता और अन्‍य सुविधाएं देकर निःशुल्‍क देने का कानून सरकार को बना देना चाहिए. सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा सभी महिलाओं का कल्‍याण करते हैं. उत्पीड़न कौन करता है. अत्‍याचार कौन करता है. पुरुष वर्ग करता है. थाने पर जब बे‍टियां दारोगा, सीओ, एसपी-डीएम बनकर आएंगी, तो उन पर जुल्‍म कम होगा. झांसी, सहारनपुर, चित्रकूट, इलाहाबाद, बांदा मंडल रैली करते हुए लखनऊ आएंगे. उन्‍होंने कहा कि बेलना और झाड़ू लेकर लखनऊ पहुंचना है. उन्‍होंने कहा कि पूरी तरह से जिलों पर कब्‍जा करने के बाद लखनऊ चलना है. चूड़ा, भेली, ठेकुआ लेकर चलना है. वे और उनके नेता साथ रहेंगे. जब तक यूपी की सरकार बिहार, गुजरात, पांडिचेरी की तरह शराबबंदी की घोषणा नहीं करेगी, तब तक लखनऊ में सरकार का बाजा बजाते रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
Varanasi Weather Today: वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान
वाराणसी में मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, 30 के नीचे आया तापमान

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget