एक्सप्लोरर

Watch: जातिगत जनगणना के बहाने ओम प्रकाश राजभर का JDU, RJD और कांग्रेस पर तंज, सीएम नीतीश कुमार से रखी ये बड़ी मांग

ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने जातिगत जनगणना के बहाने जदयू (JDU), राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) पर तंज कसा है. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से बड़ी मांग रखी है.

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में लगातार बने रहते हैं. अब उन्होंने बिहार (Bihar) के राजनीतिक घटनाक्रम पर बयान दिया है. इनस दौरान उन्होंने जातिगत जनगणना शुरू करने की मांग भी सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से की है. इस दौरान उन्होंने जदयू (JDU), राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) पर भी तंज कसा है.

सुभासपा प्रमुख ने एक वीडियो ट्वीट कर ये बयान जारी किया है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार को अब जाति जनगणना शुरू कर देना चाहिए. जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस जाति जनगणना में बीजेपी को बाधक बताते थे. अब इन सभी पार्टियों की सरकार है तो उन्हें जाति जनगणना जल्द शुरू कर देना चाहिए."

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे पर ताबड़तोड़ एक्शन, कोर्ट में नहीं हुए पेश तो कुर्क हो सकती है संपत्ति

नीतीश कुमार से रखी मांग
वीडियो में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से मांग रखते हुए कहा, "बिहार से ही जातिगत जनगणना शुरू करिए. आपलोग मिलकर बिहार में छह महीने के अंदर जातिगत जनगणना कराएं. जिससे ये साबित हो कि आप पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक को हिस्सा देना चाहते हैं. जिससे ये साबित हो कि जिसकी जितनी भागेदारी है, उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलेगी."

उन्होंने कहा, "मैंने टीवी, अखबार और सोशल मीडिया के माध्यम से मैंने पढ़ा है कि बार-बार नीतीश कुमार जातिगत जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं. जिससे वे बार-बार बताते रहे हैं कि बीजेपी बाधक बन रही है. अब तो बीजेपी बाधक नहीं है. आपको अब सहयोगी भी चाहते हैं कि जातिगत जनगणना हो. सुभासपा चाहती है कि पूरे देश में जातिगत जनगणना हो."

इससे पहले बिहार में जदयू और बीजेपी के गठबंधन टूटने पर ओपी राजभर ने बयान दिया था. जिसमें कहा कि आंधी जब आती है तो पेड़ की टहनियां टूटती हैं और कुछ न कुछ नया ही होगा. हालांकि ओपी राजभर के हालिया बयान से स्पष्ट है कि वे यूपी में भी जातिगत जनगणना कराने की मांग कर रहे हैें.

ये भी पढ़ें-

Mahant Narendra Giri Case: आनंद गिरि को बड़ी राहत, केस वापस लेने की अर्जी दाखिल, पुलिस पर बेवजह फंसाने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget