एक्सप्लोरर

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू, मिलेगी मंदिर निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू हो गया है. इस वेबसाइट पर राम मंदिर निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी. साथ ही, राम लाल की ऑनलाइन आरती के दर्शन भी भक्त यहां कर सकेंगे.

अयोध्या: धार्मिक नगरी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक वेबसाइट का संचालन बुधवार से शुरू कर दिया है. ट्रस्ट की वेबसाइट का प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुभारंभ किया. इस वेबसाइट में ट्रस्ट के गठन से लेकर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का पूरा ब्यौरा अपलोड किया गया है. पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई. टेंट से निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के बाद पहली बार रामलला का दर्शन करने पहुंचे पर्यटन मंत्री ने राम लला की सांयकाल आरती में भी शामिल हुए. रामजन्मभूमि परिसर में उन्होंने राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से भी मुलाकात की और राममंदिर निर्माण की तैयारियों के बारे में भी उनसे जानकारी ली.

अब कोई फर्जी अकाउंट नहीं बना सकेगा महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि राम मंदिर ट्रस्ट के आधिकारिक वेबसाइट को राम जन्म भूमि परिसर में पर्यटन मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया. इसके लॉन्च होने के बाद राम मंदिर और ट्रस्ट के नाम पर फर्जी अकाउंट कोई नहीं बना सकेगा. उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर सारे अपडेट भी वेबसाइट, फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट पर ही अपलोड किए जाएंगें.

वेबसाइट पर राम लला की ऑनलाइन आरती के दर्शन हो सकेंगे बताते चलें कि राम मंदिर की वेबसाइट में भक्तों को राम लला की ऑनलाइन आरती के दर्शन होंगे. इस वेबसाइट पर रामनगरी के मंदिरों, प्रभु राम की महत्ता, यहां की विकास योजनाओं, मंदिरों के मार्ग, परिवहन सेवाओं, होटल, धर्मशालाओं का भी विवरण दिया गया है. इसमें ट्रस्ट का अकाउंट नंबर भी है, जिससे लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग राशि जमा करने में सुविधा मिलेगी.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड में 25 जून तक लगातार बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर बेहाल! उखड़ी सड़क, धंसा डामर और डिवाइडर में दरार
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
डकैती की योजना बना रहे 6 बदमाश गिरफ्तार, हथियार समेत कई समान बरामद
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
'जो पहले डायन थी अब डार्लिंग बन गई', चीनी महंगी होने पर AIMIM का बयान
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget