एक्सप्लोरर

Kanpur: अवैध कब्जे को लेकर NTC का एक्शन, 46 साल से कब्जाए गए 60 लाख के दो बंगलों को कराया खाली

UP News: एनटीसी के अधिकारियों के मुताबिक 5 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैले बंगलों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही कब्जाधारी राजीव से जुर्माने के तौर पर 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भी वसूल की गई है.

Kanpur News: कानपुर में नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन (NTC) ने कई दशकों बाद अपने बंगलों को खाली करवाने का काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में करीब 46 साल से कब्जाए गए दो बंगलों को कब्जा मुक्त करवाया गया. अथर्टन मिल के इन दोनों बंगलों पर राजीव चांदगोठिया ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा था. एनटीसी अधिकारियों की मानें तो 5 एकड़ से ज्यादा इलाके में फैले बंगलों को कब्जा मुक्त कराने के साथ ही कब्जाधारी राजीव से 20 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति भी वसूल की गई है.

कोर्ट के आदेश पर खाली हुआ बंगला
एनटीसी की अधिकारियों की मानें तो कब्जा मुक्त कराए गए बंगलों की कीमत करीब साठ करोड़ रुपये है. दरअसल, जिला जज संदीप जैन ने बीती 11 जनवरी को राजीव चांद गोठिया की अपील खारिज कर दी. इसके साथ ही कोर्ट ने अफने आदेश में कहा कि एक हफ्ते के भीतर बंगला खाली कर दिया जाए. क्योंकि एनटीसी के पास अनवरगंज स्थित फोकलैंड बंगला नंबर 84/45 और विनबर्टन बंगला नंबर 84/45-46 पर 1976 से अथर्टन मिल्स कंपनी कानपुर का स्वामित्व था.


Kanpur: अवैध कब्जे को लेकर NTC का एक्शन, 46 साल से कब्जाए गए 60 लाख के दो बंगलों को कराया खाली

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिली सफलता
दरअसल कंपनी की चल-अचल संपत्ति, संयंत्र, मशीनरी आदि को राष्ट्रीयकरण नीति के तहत एक अप्रैल 1995 को एनटीसी में शामिल किया गया था. बाद में सभी संपत्तियों पर केंद्र सरकार का अधिकार हो गया. बावजूद इसके इन दोनों बंगलों पर राजीव चांद गोठिया सालों से कब्जा जमाए बैठे थे. इन्हें साल 2003 में कानूनी नोटिस दिया गया. इसके बाद इस्टेट अफसर ने 24 सितंबर 2013 को बंगला खाली करने का आदेश दिया. इस आदेश के खिलाफ राजीव ने जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. इसके बाद ये कार्रवाई को अंजाम दिया गया. कोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में राजीव के बेटे सिद्धार्थ ने 20 लाख का चेक दिया. इस मौके पर प्रभारी अधिकारी सतीश कुमार, विधिक सलाहकार एसएन सिंह, आलोक प्रताप सिंह, मिल प्रभारी अजीत सिंह मौजूद रहे. इस दौरान राजीव के बेटे सिद्धार्थ ने सभी औपचारिकता पूरी की. 

ये भी पढ़ेंः UP Politics: आखिर राहुल गांधी भाई वरुण गांधी को कांग्रेस में क्यों नहीं करा पा रहे शामिल, क्या है मजबूरी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget